{"_id":"69efb81f89d9f385050bd948","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-on-the-highway-shamli-news-c-26-1-smrt1048-164262-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के गांव बनती खेड़ा निवासी शुभम का फाइल फोटो । परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाबरी (शामली)। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुजफ्फरनगर और तितावी के बीच रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शुभम (25) की मौत हो गई। युवक सोमवार को होमगार्ड भर्ती की परीक्षा देने के लिए घर आ रहा था। युवक की मौत से परिजनों में गम का माहौल है।
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी शुभम पुत्र कालू उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के रुड़की स्थित निजी अस्पताल में फिजियोथैरेपिस्ट के सहायक का कार्य करता था। सोमवार को मुजफ्फरनगर में होमगार्ड भर्ती की परीक्षा देने के लिए वह रविवार की रात को रुड़की से घर लौट रहा था। रास्ते में मुजफ्फरनगर व तितावी के बीच अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शुभम की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक की हादसे में मौत होने की सूचना परिजनों को दी। देर रात में ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक शुभम परिवार का होनहार सदस्य था। वह तीन बहनों और एक छोटे भाई में बड़ा था। उसकी तीनों बहनों की शादी हो चुकी है और वह अविवाहित था। छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है। शुभम की मौत से परिजनों में गम का माहौल है।
अलग-अलग दो हादसों में महिला समेत पांच घायल
कैराना। कैराना क्षेत्र में हुए अलग-अलग दो सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हुए।
गांव अलीपुर निवासी राजा अपनी 50 वर्ष की मां रामकटोरी के साथ सोमवार सुबह करीब 10 बजे अलीपुर बाइक से जिला मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र के गांव पीरबढ़ में रस्म तेहरवी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। शामली रोड पर फैक्टरी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में साइड मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
ऊंचा गांव निवासी अर्जुन अपने परिवार की युवती मितलेश और रजनी के साथ बाइक से रविवार को सहारनपुर होमगार्ड की परीक्षा देने जा रहे थे। शामली रोड पर जगनपुर के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें तीनों घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को शामली सरकारी अस्पताल पहुंचाया,जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया था। हादसे में अर्जुन के पैर का एक पंजा कट गया था जबकि दूसरे पैर में भी गंभीर चोट लगी थी। मितलेश के भी हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X