सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chandrashekhar Azad slams government over sugarcane payment delay, says victory in upcoming elections certain

UP: नगीना सांसद चंद्रशेखरबोले-गन्ना भुगतान पर सिर्फ आश्वासन देती है सरकार, अगले चुनाव में हमारी जीत पक्की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 27 Oct 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार

थानाभवन में आयोजित आजाद समाज पार्टी के सम्मेलन में सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि किसानों को गन्ना भुगतान के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है। सरकार सिर्फ आश्वासन देती है। बोले— आने वाले चुनाव में पार्टी की जीत निश्चित है।

Chandrashekhar Azad slams government over sugarcane payment delay, says victory in upcoming elections certain
नगीना सांसद चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शामली जनपद में थानाभवन कस्बे के रतन पैलेस में आयोजित आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बूथ सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके गन्ना भुगतान के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है, जबकि सरकार सिर्फ आश्वासन देने में लगी रहती है।

Trending Videos

आजाद ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। जब तक किसानों को उनका पूरा हक और मेहनत की कमाई नहीं मिलेगी, तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में पार्टी की जीत निश्चित है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो दरोगा और एक महिला पुलिसकर्मी घायल

संगठन की मजबूती और अनुशासन पर जोर देते हुए आजाद ने कहा कि कार्यकर्ता ही उनकी ताकत हैं, और उनकी सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे संगठन या किसी साथी को नुकसान पहुंचे।

आजाद ने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा को अपना अस्त्र बनाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा से भद्रता आती है और समाज में जागरूकता फैलती है। मुसलमानों सहित सभी वंचित समाजों को शिक्षित होकर ही आगे बढ़ना होगा ताकि वे अन्याय और भेदभाव के खिलाफ डटकर खड़े हो सकें। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed