{"_id":"6aa1b2cdd32382fd890e73ed","slug":"conversion-case-youth-admitted-to-meerut-medical-for-mental-examination-shamli-news-c-26-1-smrt1048-173709-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण प्रकरण : युवक को मानसिक जांच के लिए मेरठ मेडिकल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण प्रकरण : युवक को मानसिक जांच के लिए मेरठ मेडिकल में कराया भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी। उन्नाव निवासी प्रदीप के कथित धर्मांतरण और निकाह मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बुधवार को युवक को मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाकर उसकी मानसिक स्थिति की जांच शुरू कराई। उसे मनोचिकित्सक की निगरानी में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
यह मामला मुजफ्फरनगर के बघरा स्थित योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने उठाया था। उन्होंने एक सप्ताह पहले बाबरी के गांव भंदौड़ा में युवक के धर्मांतरण और मुस्लिम युवती से निकाह का आरोप लगाया था। पुलिस ने गांव भंदौड़ा निवासी संजय शर्मा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी गुलजार, उसके पिता उमरदीन और एक अज्ञात मौलवी के खिलाफ दर्ज हुई है। पुलिस ने युवक को अपनी निगरानी में ले लिया था। जांच में युवक की पहचान उन्नाव के भोला खेड़ी निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। उसे मंदबुद्धि बताया जा रहा है। जांच अधिकारी एसआई साहब सिंह ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति की जांच के लिए उसे मेरठ मेडिकल ले जाया गया है। मनोचिकित्सक ने एक सप्ताह तक निगरानी में रखकर उपचार करने की बात कही है। इस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।
वर्जन
युवक के परिजनों से फोन पर बात की है। परिजनों को मेरठ पहुंचने के लिए कहा गया था। उन्होंने परिवार के एक सदस्य की तबीयत खराब होने का हवाला दिया। इस कारण वे तत्काल मेरठ आने में असमर्थता जताते हुए कुछ समय बाद आने की बात कही है। -जांच अधिकारी एसआई साहब सिंह