दरिंदगी: सरकारी नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, किशोरी का अश्लील वीडियो भी बनाया, अब दे रहा धमकी
Shamli News : शामली में एक युवक ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किशोरी का अश्लील वीडियो भी बना लिया और अब वायरल करने की धमकी दे रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर बाग में ले गया था। आरोपी ने किशेारी का अश्लील वीडियो भी बना लिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
किशोरी की तरफ से शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी फेसबुक व इंस्ट्राग्राम पर गांव किवाना निवासी दीपक के साथ दोस्ती हुई थी। इसके बाद आरोपी उससे मिलने की कोशिश करने लगा। आरोपी ने उससे कहा कि उसके पिता की अच्छी जान पहचान है और वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा।
बताया कि 15 मई को आरोपी उसे मिल रोड से बाइक पर बैठाकर निकट के गांव के जंगल में स्थित बाग में ले गया। आरोपी ने उसे वहां नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ गलत काम किया। जब उसे होश आया तो आरोपी ने उससे कहा कि उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली है और उसने इसके बारे में कहीं जिक्र किया या शिकायत की तो वह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
यह भी पढ़ें: बेटियों के सामने मर्डर: अरशद की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, घटना का वीडियो वायरल, खौफनाक था सीन
आरोपी ने उससे कहा कि अभी नौकरी के बारे में बात नहीं हो पाई है। उसे फिर दोबारा आना पड़ेगा। इसके बाद उसने फिर से बुलाने की कई बार कोशिश की। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक केा प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Video: 'राम' की जीत पर BJP नेता ने खोया होश, SP को धमकाया, बोले- औकात में रहो, अब भी सरकार हमारी है