फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth attacked Haryana retired inspector, daroga and also tried to kill him in Shamli

Shamli: रिटायर्ड इंस्पेक्टर और दरोगा को मारने का प्रयास, भागकर बचाई जान, कार में तोड़फोड़ कर फरार हुए युवक

Sat, 18 May 2024 06:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 May 2024 06:04 PM IST
सार

Shamli News : शामली में स्कॉर्पियो सवार युवकों ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर और दरोगा के साथ अभद्रता करते हुए मारने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। वहीं, आरोपी युवक कार में तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Youth attacked Haryana retired inspector, daroga and also tried to kill him in Shamli
रिटायर्ड इंस्पेक्टर की गाड़ी में तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत से हरिद्वासर जा रहे हरियाण पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर कुलदीप और एसआई के साथ कार सवार सात युवकों ने अभद्रता की। यही नहीं उन्हें जान से मारने का भी प्रयास किया गया। कार में तोड़फोड़ की गई। किसी तरह दोनों ने जान बचाई। इंस्पेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने छह-सात अज्ञात युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


हरियाणा के जनपद सोनीपत की शास्त्री कॉलोनी गोहाना रोड गली नंबर-2 निवासी कुलदीप थाना सिटी सोनीपत से रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं। कुलदीप ने कांधला थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बीते शुक्रवार को वह एसआई मुकेश के साथ कार में सवार होकर सोनीपत से हरिद्वार के लिए जा रहा था। रमाला टोल से पहले पीछे से काले रंग की स्कॉर्पियो आ रही थी। स्कॉर्पियो सवार ने उनकी कार के आगे गाड़ी लगा दी और साइड न देने पर अभद्रता करने लगे। रिटायर्ड इंस्पेक्टर के समझाने पर मामला शांत हो गया।

विज्ञापन

रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने बताया कि कांधला से निकले ही थे कि कार सवार युवकों ने फिर से उनकी कार के आगे कार खड़ी कर दी। सात युवक कार से निकले और उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। जान से मारने का भी प्रयास किया गया। बताया कि हम किसी तरह जान बचाकर भागे। हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें: प्यार का खौफनाक अंत: कातिल पिता ने बताई वारदात की पूरी कहानी, कैसे बनाया हत्या का प्लान? पूछताछ में सबकुछ उगला

उधर, मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुलदीप की शिकायत पर अज्ञात में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बेटी चीखती रही पर पिता करता रहा ताबड़तोड़ वार, टूट गई सांसों की डोर, बोला- इज्जत के खातिर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed