सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   dog bite

Shamli News: कांधला में लावारिस कुत्तों के हमले से तीन मासूम घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
dog bite
विज्ञापन
कांधला। नगर एवं क्षेत्र में लावारिस और पालतू कुत्तों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए हमलों में तीन मासूम बालक घायल हो गए। परिजनों ने सभी बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक बालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एंटी रेबीज वैक्सीन लगाकर दिल्ली रेफर किया गया है।
Trending Videos

नगर के मोहल्ला रायजादगान निवासी सलीम का सात वर्षीय पुत्र सादान और परवेज का छह वर्षीय पुत्र ईशान गली में खेल रहे थे। इसी दौरान एक लावारिस कुत्ते ने अचानक हमला कर दोनों को घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह बच्चों को कुत्ते से छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव श्यामगढ़ी निवासी सत्येंद्र के घर पर पाले गए कुत्ते ने उसके पांच वर्षीय पुत्र देव कुमार पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति चिंताजनक देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया है।
अस्पताल प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को आवश्यक उपचार एवं एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं।
n लावारिस कुत्तों के झुंड ने 8 वर्षीय बालक पर बोला हमला, हालत गंभीर : थानाभवन। क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर में रविवार को मदरसे जा रहे 8 वर्षीय बालक नवाजिस पर लावारिस कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रविवार को नवाजिश पुत्र साजिद सुबह मदरसे के लिए घर से निकला था। रास्ते में अचानक लावारिस कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाकर उसे बचाया।
घायल नवाजिश को तुरंत उपचार के लिए शामली के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे के शरीर पर गहरे घाव हैं और 20 से अधिक टांके लगाए गए हैं। साथ ही कुत्ते के काटने से संक्रमण और रेबीज का खतरा होने के कारण आवश्यक टीकाकरण शुरू कर दिया गया है।
बच्चे के पिता साजिद ने आरोप लगाया कि गांव में संचालित मुर्गा काटने वाली दुकानों द्वारा मुर्गियों के अवशेष और पंख खुले में फेंक दिए जाते हैं। इन्हीं अवशेषों के कारण बड़ी संख्या में लावारिस कुत्ते इकट्ठा हो जाते हैं, जिससे ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि सफाई व्यवस्था दुरुस्त होती और मांस विक्रेताओं पर समय रहते निगरानी रखी जाती तो इस तरह का हादसा टाला जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed