सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   health news

Shamli News: शामली में बना नकली पनीर हरियाणा में हो रहा था सप्लाई

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
health news
विज्ञापन
शामली। कंडेला स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में अवैध रूप से फैक्टरी में तैयार किए जा रहे नकली पनीर को शामली व आसपास के जिलों के अलावा हरियाणा के पानीपत, करनाल में सप्लाई किया जा रहा था। उधर, पुलिस ने गिरफ्तार फैक्टरी संचालक राजीव कुमार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की मंडलीय टीम ने शनिवार को हेल्दी मिल्क फूड नाम से चल रही फैक्टरी पर छापा मारकर केमिकल से नकली पनीर बनाने के मामला पकड़ा था। टीम ने मौके से पांच हजार लीटर मिश्रित दूध, तीन क्विंटल सामान्य व 30 किलो जीरा व हरा धनियायुक्त पनीर, केमिकल व पारदर्शी तरल पदार्थ बरामद किया था। पनीर को केमिकल मिलाकर बनाया जा रहा था। इसके अलावा मौके से सूखे मटर भी बरामद किए गए थे, जिसे हरे रंग के केमिकल में रंगकर हरी मटर के रूप में तैयार किया जा रहा था। मौके से फैब्रिक व्हाइटनर के चार खाली डिब्बे एवं केमिकल रंग के दो खाली पाउच भी बरामद हुए थे। टीम ने पनीर, केमिकल, मटर आदि के 11 नमूने लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की तरफ से शहर कोतवाली में फैक्टरी संचालक राजीव कुमार निवासी मोहल्ला आलकलां कैराना के विरुद्ध प्राथिमकी दर्ज कराई गई थी। सहायक सुरक्षा आयुक्त खाद्य पंकज कुमार ने बताया कि फैक्टरी संचालक ने पूछताछ में बताया कि नकली पनीर को शामली समेत आसपास के जिलों के अलावा हरियाणा में सप्लाई किया जाता था। इसके अलावा सूखी मटर को हरे रंग के केमिकल से रंगकर बाजार में बेचा जाता था।
छापे के दौरान बरामद हुए मिश्रित दूध गंदी व अस्वच्छ अवस्था में टंकियों में भंडारित किया गया था, जिसमें मक्खियां व कूड़ा पाया गया था। पुलिस ने फैक्टरी संचालक को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को पुलिस ने संचालक का चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed