सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drizzle with dust storm

Shamli News: धूल भरी आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 03 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Drizzle with dust storm
चौसाना क्षेत्र में चलती धूलभरी आंधी। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले के मौसम में रविवार को बदलाव आया है। सुबह को बादल छाए रहे और धूल भरी आंधी आई। इसके साथ ही बूंदाबांदी हुई। इस दौरान विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही। इसके बाद दिनभर धूप निकली रही। तीसरे दिन लगातार जिले का तापमान स्थिर बना रहा। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकाें ने सोमवार व मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
Trending Videos

रविवार सुबह नौ बजे काले घने बादल छा गए और बारिश होने की संभावना बन गई। 25-30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से धूल भरी आंधी करीब आधा घंटे तक चलती रही। बूंदाबांदी हुई। इस दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। तेज हवाओं के चलने से बादल छंटने शुरू हो गए और दोपहर में तेज धूप निकली। धूप निकलने से मौसम गर्म रहा। पिछले तीन दिन से जिले के तापमान में कोई बदलाव नहीं आने से स्थिर चल रहा है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस बना रहा। nचौसाना क्षेत्र में सुबह नौ बजे धूल भरी आंधी चली और बूंदाबांदी हुई। तेज हवाओं के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed