फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   E-rickshaw loaded with setting material overturns due to pothole, teenager dies

Shamli News: गड्ढे के कारण सेटरिंग के सामान से लदा ई-रिक्शा पलटा, किशोर की मौत

Tue, 15 Sep 2026 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 15 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw loaded with setting material overturns due to pothole, teenager dies
कैराना में मृतक आयान का फाइल फोटो-परिजन
कैराना। कस्बे के मोहल्ला आलकलां में रविवार देर शाम सड़क में बने गड्ढे के कारण सेटरिंग के सामान से लदा ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार 17 वर्षीय आयान की मौत हो गई। देर रात परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के सामने स्थित मोहल्ला आलकलां निवासी इमरान भूरा बाईपास पर अपने घेर का निर्माण करा रहे हैं। रविवार देर शाम उनका 17 वर्षीय पुत्र आयान ई-रिक्शा में सवार होकर सेटरिंग का सामान लेकर घेर की ओर जा रहा था। भूरा बाईपास के पास अचानक ई-रिक्शा का पहिया सड़क पर बने गड्ढे में आ गया। इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। आयान ने ई-रिक्शा से कूदने का प्रयास किया, लेकिन वह ई-रिक्शा और सेटरिंग के सामान के नीचे दब गया। वहीं, ई-रिक्शा चालक सोनू बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शा व सेटरिंग का सामान हटाकर आयान को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के गमगीन माहौल में आयान के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। मृतक के बड़े भाई गुफरान ने बताया कि उनके पिता खेती करते हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। वह और आयान दो भाई थे। जांच अधिकारी उप निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि उन्हें हादसे के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।
सड़कों में गड्ढे और ई-रिक्शा की ओवरलोडिंग बन रही हादसों की वजह
फोटो
कैराना। मुख्य मार्ग पर सीओ कार्यालय के आगे, रेता वाला के टी-प्वाइंट पर सड़क में गड्ढे बने हुए हैं। इसके अलावा भूरा रोड और खुरगान रोड पर भी कई जगह गड्ढे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को सड़कों के गड्ढे भरवाने चाहिए, ताकि हादसों पर रोक लग सके।

बिलाल अहमद ने बताया कि सड़कों में गड्ढों के कारण बाइक चलाने में भी परेशानी होती है। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि सुरक्षित यातायात के लिए सड़कें गड्ढामुक्त होनी चाहिए। एक जान जाने से उसके परिवार के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। नीरज चौहान ने बताया कि प्रशासन को सड़कें गड्ढामुक्त बनानी चाहिए।
सड़कों में गड्ढे भरवाने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा जाएगा। सड़कें गड्ढा मुक्त कराई जाएंगी। -शिवाजी यादव, उप जिलाधिकारी, कैराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed