फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Firing: Businessman Allegedly Attacked After Car Collision Dispute

शामली: कार की टक्कर के विवाद में फायरिंग, पीछा कर व्यापारी को पीटा; कोतवाली से 200 मीटर दूर हुई घटना

Tue, 15 Sep 2026 10:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Sep 2026 10:28 AM IST
सार

शामली में कार की टक्कर को लेकर विवाद के बाद फायरिंग का आरोप लगा है। व्यापारी का पीछा कर नौ कुआं मोड़ पर पिटाई की गई। घटना कोतवाली से करीब 200 मीटर दूर हुई।

विज्ञापन
Shamli Firing: Businessman Allegedly Attacked After Car Collision Dispute
शामली में व्यापारी से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली शहर में कार की टक्कर को लेकर हुए विवाद ने सोमवार रात हिंसक रूप ले लिया। भगत जी स्वीट्स के पास कहासुनी के दौरान व्यापारी की ओर पिस्टल से फायरिंग करने का आरोप है। इसके बाद आरोपी पक्ष ने व्यापारी का पीछा किया और नौ कुआं मोड़ पर उसकी कार रुकवाकर पिटाई कर दी। घटना कोतवाली से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे शहर में खलबली मच गई।

विज्ञापन


भगत जी स्वीट्स के पास कार की टक्कर के बाद विवाद
गगन बिहार, काका नगर निवासी व्यापारी ऋषभ गर्ग ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 14 सितंबर की रात करीब 11:10 बजे दोस्तों के साथ ऑर्चिड होटल से घर लौट रहा था। वह अपनी कार में था और उसके दोस्त अलग-अलग कारों से पीछे चल रहे थे।
विज्ञापन


भगत जी स्वीट्स के पास उसकी कार की एक वैगनआर से हल्की टक्कर हो गई। दोनों पक्षों ने वाहन रोक दिए। आरोप है कि वैगनआर सवार व्यक्ति ने ऋषभ से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्टल से फायरिंग का आरोप
तहरीर के मुताबिक, कुछ देर बाद आरोपी ने अपने बेटे और अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इसी दौरान उसका पुत्र काले रंग की कार से वहां पहुंचा। ऋषभ का आरोप है कि उसके हाथ में पिस्टल थी और उसने ऋषभ व उसके साथी की ओर फायरिंग कर दी। दोनों किसी तरह मौके से निकलकर वहां से चले गए।

नौ कुआं मोड़ पर पीछा कर व्यापारी को पीटा
ऋषभ के अनुसार, घटना के बाद वह घर जाने लगा। आरोपियों ने उसका पीछा किया और नौ कुआं मोड़ के पास उसकी कार रुकवा ली। यहां आरोपियों ने उसके साथ दोबारा मारपीट की।

पीड़ित का आरोप है कि लात-घूंसों से पिटाई के कारण उसे चोटें आईं। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। बाद में उसे पता चला कि मारपीट करने वालों में टिटौली निवासी अशोक वकील और उसका पुत्र शिवम शामिल थे।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, सीसीटीवी खंगाल रही
सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने ऋषभ की तहरीर पर अशोक वकील, उसके पुत्र शिवम समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फायरिंग के आरोपों की भी जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अंकित बालियान हत्याकांड के बाद फिर फायरिंग से सवाल
शामली शहर में कुछ दिन पहले हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शहर के बीच हुई इस वारदात में कई राउंड फायरिंग हुई थी। पुलिस अभी हत्याकांड में वांछित आरोपियों की तलाश कर रही है। इसी बीच कोतवाली से करीब 200 मीटर दूर फायरिंग की शिकायत सामने आने से शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed