सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity connection cut, consumers are now queuing up to get it restored

Shamli News: बिजली कनेक्शन कटा, अब चालू कराने के लिए लाइन में लग रहे उपभोक्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 25 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Electricity connection cut, consumers are now queuing up to get it restored
कैराना बिजली घर पर विद्युत बिल जमा करने वालों की लगी लाइन-संवाद
विज्ञापन
शामली/कैराना। स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं की परेशानियां कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को जिलेभर में 12 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई बंद होने के बाद मंगलवार को भी उपभोक्ता बिजली सुचारु कराने के लिए बिजलीघरों और अधिकारियों के चक्कर काटते रहे।
Trending Videos

सोमवार को रिचार्ज नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में कनेक्शन काटे गए, जिसके चलते मंगलवार को बिजलीघरों पर बिल जमा करने वालों की लंबी कतार लगी रही। विद्युत विभाग के एसडीओ अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि स्मार्ट मीटर में बैलेंस बनाए रखना अनिवार्य है। उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने के बाद कम से कम 500 या 1000 रुपये का अग्रिम रिचार्ज करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को रिचार्ज नहीं करने पर 2300 से अधिक उपभोक्ताओं की सप्लाई बंद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला आलकला निवासी विशाल चौहान ने बताया कि 13 हजार रुपये बकाया होने के चलते तीन दिन पहले उनकी बिजली काट दी गई थी। उन्होंने उसी समय रिचार्ज भी कर दिया था, लेकिन तीन दिन बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हुई। बिजलीघर पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि 1000 रुपये का एडवांस जमा करने के बाद ही सप्लाई चालू होगी।
मोहल्ला आलकला निवासी शाहरुख ने बताया कि सोमवार सुबह उनके मोबाइल पर 5800 रुपये बकाया का मैसेज आया था और शाम को ही उनकी बिजली काट दी गई। अब वह बिल जमा कराने के लिए बिजलीघर पहुंचे हैं। उन्हें बताया गया कि बकाया के साथ ही अग्रिम राशि भी जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed