{"_id":"69ab2335493d61e40f02a1a4","slug":"engineer-beaten-up-mobile-phone-also-broken-shamli-news-c-26-1-sal1002-160855-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: इंजीनियर को पीटा, मोबाइल फोन भी तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: इंजीनियर को पीटा, मोबाइल फोन भी तोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। गांव गंदेवड़ा के पास हाईवे पर कार्य कर रहे एक इंजीनियर के साथ युवकों द्वारा मारपीट की गई। पुलिस ने दस नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव नवाजपुर थाना नकुड़, जिला सहारनपुर निवासी इंजीनियर सुनील कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह गांव गंदेवड़ा में अंबाला हाईवे पर कार्य करा रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे गांव गंदेवड़ा के कुछ युवक वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे।
आरोप है कि सावन, शंकुस, मटरु, पिंटू, गुरमीत, सावन, आर्यन, गोपी, सत्यम और आदेश सहित कुछ अज्ञात युवक धारदार हथियार और डंडों से लैस होकर आए और उनके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान उनका करीब 30 हजार कीमत का मोबाइल फोन तोड़ दिया।
उधर झिंझाना के गांव नौनांगली के प्रदीप ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि चार मार्च की शाम उसका गांव के ही विकास और उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने विकास और उसकी पत्नी कुंती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos