{"_id":"6a00d98e37b461263608b908","slug":"fever-and-allergy-patients-were-more-in-the-chief-ministers-health-fairs-shamli-news-c-26-1-sal1002-165168-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में बुखार और एलर्जी के मरीज रहे ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में बुखार और एलर्जी के मरीज रहे ज्यादा
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 11 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
शामली के मोहल्ला पंसारियान स्थित पीएचसी पर मरीजों की जांच करती चिकित्सक। संवाद
- फोटो : दुकानदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शामली। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में बुखार और एलर्जी के मरीज ज्यादा रहे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया।
रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में सुबह से ही मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे। शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने बताया कि आरोग्य मेले में 53 मरीज आए, जिनमें 21 गर्भवती महिलाएं आई। गर्भवती महिलाओं की जांच कर परामर्श व दवा दी गई। इसके अलावा शुगर के तीन, ब्लड प्रेशर के चार, एलर्जी के चार, बुखार के तीन, सांस के तीन, गैस के पांच और अन्य रोगों के 11 मरीज आए। सभी मरीजाें को दवा दी गई। मोहल्ला बरखंडी स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. दीपांशु चौधरी ने मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट मनु शर्मा ने बताया कि आरोग्य मेले में 32 मरीज पहुंचे। इनमें पांच गर्भवती महिलाओं की जांच कर दवा दी गई। इसके अलावा खांसी के तीन, एलर्जी के तीन, गैस का एक, बुखार के चार और अन्य रोगों के 16 मरीज आए।
चौसाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 102 मरीजों की जांच कर उपचार दिया। एलर्जी के 12, बुखार के पांच, खांसी के 18, उच्च रक्तचाप के चार, डायबिटीज के 17, एएनसी सात तथा अन्य बीमारियों के 43 मरीज आए। डॉ. अशोक सैनी ने मरीजों की जांच की।
ऊन क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडोरा में 24 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई। डॉ. शशिकांत ने बताया कि ज्यादातर मरीज गर्मी के कारण वायरल बुखार,नजला जुकाम, खांसी, हाथ पैर में दर्द के रहे। डॉ. शशिकांत ने बताया कि घर से बाहर निकलते समय सिर कपड़े से ढककर निकले, हल्का आहार लें, ग्लूकोज व पानी व जूस का ज्यादा सेवन करें।
Trending Videos