सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gas crisis: The days of wood and coal are back at hotels and restaurants.

गैस संकट : होटल-ढाबों पर फिर से लौटे लकड़ी-कोयले के दिन

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 27 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Gas crisis: The days of wood and coal are back at hotels and restaurants.
शामली के बड़ा बाजार में कोयले की भट्टी पर समोसे बनाता हलवाई ।  संवाद
विज्ञापन
शामली। खाड़ी देशों में युद्ध के हालातों में व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति न होने से होटल, ढाबा संचालक और चाट की दुकानों के संचालक फिर से लकड़ी-कोयला की भट्ठी पर आ गए हैं। कोयला-लकड़ी की कीमतों से दुकानदार के साथ ही आम उपभोक्ताओं की जेब पर भार बढ़ने लगा है।
Trending Videos

दुकानदारों ने लागत बढ़ने से 15 वाला समोसा 20 रुपये कर दी है। वहीं ढाबों पर सब्जी-रोटी पर भी पांच और दो रुपये बढ़ा दिए गए हैं। शहर के मुख्य मार्ग स्थित ढाबा संचालक सत्येंद्र ने बताया कि काफी समय से कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिल रहा है, जिस कारण उन्होंने मजबूरी में कोयले की भट्ठी से कार्य करना पड़ रहा है, लागत बढ़ने से उन्होंने प्रति सब्जी पर पांच से 10 रुपये और रोटी पर दो रुपये बढ़ाकर घाटा पूरा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माजरा रोड स्थित चाट विक्रेता अनुज ने बताया कि कोयले की भट्ठी का प्रयोग करना पड़ रहा है। खर्च बढ़ने से समाेसा 15 से 20 रुपये और हाफ चाट प्लेट 30 से 35 और फुल प्लेट 50 से साठ रुपये कर दी है। बड़े बाजार स्थित चाट विक्रेता मुकेश के अनुसार अब कोयले की भट्ठी से कार्य कर रहे है, कुछ खर्च बढ़ा है, लेकिन उन्होंने कोई दाम नहीं बढ़ाया है। शहर के मुख्य मार्ग स्थित कढ़ी-चावल वाले अमन ने बताया कि वह भी कोयले की भट्ठी से काम चला रहे है।
नियमों में फिर हुआ बदलाव, उपभोक्ता दिखे परेशान
रसोई गैस सिलिंडर की अवधि की बुकिंग का समय फिर से बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय की नई व्यवस्था के तहत शहरों में अब एक सिलिंडर वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 25 दिन और दो सिलिंडर रखने वाले उपभोक्ताओं को 35 दिन बाद बुकिंग हो सकेगी। इसका सीधा असर बुकिंग के बाद सिलिंडर की डिलीवरी मिलने में 40 दिन या उससे अधिक समय लग सकता है। वहीं, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए नियम और सख्त कर दिए गए हैं। अब उन्हें 14.2 किलो का सिलिंडर 45 दिन बाद ही बुक करने की अनुमति होगी।
सरकार के आदेशों का पालन करना होगा। पैनिक बुकिंग की वजह से भीड़ लग रही है, जबकि सामान्य की तरह सभी एजेंसियों पर सिलिंडर पहुंच रहे हैं और वितरित हो रहे हैं। - अंकुर यादव, जिला पूर्ति अधिकारी

शामली के बड़ा बाजार में कोयले  की भट्टी पर समोसे बनाता हलवाई ।  संवाद

शामली के बड़ा बाजार में कोयले की भट्टी पर समोसे बनाता हलवाई ।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed