सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: On being taunted, sticks and sticks were used among the wedding guests and gharatis

UP: बागपत में बरातियों और घरातियों में चले लाठी-डंडे, गांव से लेकर मेन रोड तक मारपीट, इस मामले पर बिगड़ी बात

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 01 Apr 2026 09:31 AM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के तितरौदा गांव में शामली से बरात आई थी। जरा सी बात पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। बाद में बुजुर्गों ने समझाकर शांत कराया। इसके बाद बरात दुल्हन को लेकर रवाना हुई। किसी ने भी तहरीर नहीं दी। 

Baghpat: On being taunted, sticks and sticks were used among the wedding guests and gharatis
बरातियों में होती मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमीनगर सराय के तितरौदा गांव में कांधला से आई बरात में तंज कसने को लेकर बरातियों और घरातियों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे भी चले, जिससे सराय-बड़ौत मार्ग पर कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। दोनों पक्षों ने पुलिस में कोई तहरीर देने से इन्कार कर दिया।
Trending Videos

 

Baghpat: On being taunted, sticks and sticks were used among the wedding guests and gharatis
गांव के बाहर मची भगदड़। - फोटो : अमर उजाला
तितरौदा गांव निवासी मेहताब की बेटी का निकाह था। शामली जिले के कांधला से बरात आई थी। दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान बरात में शामिल कुछ युवाओं पर गांव के किसी व्यक्ति ने तंज कस दिया। बरातियों ने आपत्ति जताई तो बात मारपीट तक पहुंच गई। देखते ही देखते घराती और बराती आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से बेल्ट और लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। झगड़ा करते हुए बराती अमीनगर सराय-बड़ौत मार्ग पर आ गए जिससे सड़क पर हंगामा व जाम लग गया। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। करीब दो घंटे तक दोनों पक्षों में कई बार मारपीट हुई। झगड़े में घायल हुए कई बराती अपनी गाड़ियों में बैठकर चले गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद का कारण और फैलाव
गांव के एक व्यक्ति द्वारा बरातियों पर तंज कसना विवाद की जड़ बना। बरातियों की आपत्ति के बाद यह मामूली कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। इसमें दोनों पक्षों के लोग शामिल हो गए और बेल्ट व लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया। झगड़ा गांव की गलियों से निकलकर मुख्य सड़क तक पहुंच गया, जिससे यातायात बाधित हुआ।

पुलिस की भूमिका और समझौता
गांव के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। सूचना मिलने पर जांच अधिकारी नकुल कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वहां जाकर मामला शांत कराया। हालांकि, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई कराने से साफ इन्कार कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed