सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police took action for breach of peace, but the accused went to the victims' home and attacked them again.

Baghpat News: पुलिस ने की शांतिभंग में कार्रवाई, आरोपियों ने घर जाकर फिर हमला किया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Police took action for breach of peace, but the accused went to the victims' home and attacked them again.
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला अहिरान के रहने वाले राधेश्याम पर सोमवार को दीवार निर्माण कराने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने हमला कर दिया। शिकायत की गई तो पुलिस ने राधेश्याम व दूसरे पक्ष के आजाद के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर दी।
Trending Videos

वहां से आने के बाद मंगलवार सुबह दीवार निर्माण को लेकर ही समीर और उसके परिवार के लोगों ने राधेश्याम पर दोबारा हमला कर दिया। छुरा और डंडे लेकर उनके घर में घुस गए। इस पर विरोध जताया तो आरोप है कि समीर, जावेद, फरदीन, आबिद, इस्माइल, शहजाद, सावेज, आरिफ, बानू, मुन्ना, शबनम और अन्य 15-20 लोगों ने तलवार, छुरे और डंडों से हमला कर दिया। हमले में सिर और पीठ में चोट लगने से वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बचाया। जांच अधिकारी का कहना है कि राधेश्याम को हमला कर घायल करने वाले 11 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed