सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   gas news

Shamli News: डिलीवरी का दावा, घर नहीं पहुंच रहे सिलिंडर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
gas news
बागपत बाइपास ​स्थित गैस एजेंसी में हंगामा कर रहे लोगों को समझाते गैस एजेंसी संचालक। संवाद
विज्ञापन
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के उपभोक्ता राकेश कुमार की बहन लीलावती के गैस कनेक्शन पर सिलिंडर की बुकिंग कर डिलीवरी कर दी गई, लेकिन सिलिंडर आज तक घर नहीं पहुंचा। अब राकेश कुमार अपनी बहन का सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। राकेश ऐसे अकेले नहीं है, जिनके साथ ऐसा हुआ। इनके अलावा कई ऐसे अन्य उपभोक्ता भी हैं, जिनके कनेक्शन पर सिलिंडर बुक करके डिलीवरी दिखा दी गई। अब इनको सिलिंडर के लिए भटकना पड़ रहा है।
Trending Videos

इस्राइल-अमेरिका और ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद से गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने वालों की लंबी लाइन लग रही है। पिछले दो सप्ताह में 80 हजार से अधिक सिलिंडरों की डिलीवरी कराई जा चुकी है। गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं होने के कारण हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई दिन पहले गोठरा गैस एजेंसी पर सिलिंडरों की बुकिंग के बाद डिलीवरी दिखाने को लेकर लोगों ने हंगामा किया। इसमें जांच के बाद एजेंसी संचालक और स्टोर कीपर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की गई। इसके बाद भी ऐसे मामले सामने आ रहे है। मंगलवार की सुबह शहर की शिवशक्ति इंडेन गैस एजेंसी पर भी ऐसा ही मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर पुलिस से शिकायत की
खेकड़ा। कस्बे के राजकुमार, उमेश शर्मा, मनीष कुमार, प्रमोद कुमार व दिलशाद आदि ने मंगलवार को कोतवाली में शिकायत की। उन्होंने बताया कि 10 दिन पहले उन्होंने गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग की थी, लेकिन अभी तक सिलिंडर नहीं दिया गया और रोजाना चक्कर लगवाए जा रहे हैं। उन्होंने एजेंसी संचालक पर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया। इसमें जांच अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-मेरी बहन लीलावती निवासी अग्रवाल मंडी टटीरी के नाम से गैस कनेक्शन है, जिस पर पिछले तीन महीने से लगातार गैस सिलिंडर बुकिंग कर भेजे जा रहे हैं लेकिन घर तक एक भी सिलिंडर नहीं आया। 15 दिन पहले गैस सिलिंडर खत्म होने के कारण चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। एजेंसी से सिलिंडर नहीं मिला।
-राकेश कुमार, अग्रवाल मंडी टटीरी।
-कई घंटे से लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। यहां काम करने वाले कर्मचारी पिछले एक सप्ताह से कल सिलिंडर मिलने की बात कहकर वापस भेज देते हैं। मंगलवार को तीन घंटे लाइन में लगने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला। जल्द ही गैस सिलिंडर दिलवाया जाए।
- सोमपाल, सुल्तानपुर हटाना
वर्जन-
गैस सिलिंडरों की कोई परेशानी नहीं है। कुछ लोग बिना बुकिंग कराए ही एजेंसी पर आ रहे हैं, जिन्होंने ई-केवाईसी भी नहीं कराई। कुछ ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले चार-पांच साल से सिलिंडर नहीं लिया। अब वे भी लाइन में लगे हुए हैं, जो सिलिंडर लेकर कालाबाजारी कर रहे हैं। बुकिंग कराकर सिलिंडर की डिलीवरी कराकर गायब करने का आरोप गलत है, एजेंसी पर ऐसा कोई मामला नहीं है।
-मोहसिन, मैनेजर शिवशक्ति गैस एजेंसी
---
वर्जन-
जिले में सिलिंडरों की कोई किल्लत नहीं है। बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं। जितनी शिकायतें मिल रही हैं, उनकी जांच कराकर कार्रवाई की जा रही है।
-अनूप तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed