सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Goat market set up on Delhi Road before Bakrid

Shamli News: बकरीद से पहले दिल्ली रोड पर सजी बकरों की मंडी

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 22 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Goat market set up on Delhi Road before Bakrid
विज्ञापन
शामली। आगामी 28 मई को बकरीद को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। दिल्ली रोड स्थित बकरों की मंडी में कुर्बानी के लिए खरीदारी शुरू हो गई है। लोग अपनी पसंद के बकरे खरीदने के लिए मंडी पहुंच रहे हैं।
Trending Videos

दिल्ली रोड पर लगी अस्थायी मंडी में आसपास के गांवों और जनपदों से व्यापारी बकरे लेकर पहुंचे हैं। मंडी में छोटे से लेकर बड़े और विभिन्न नस्लों के बकरे बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। व्यापारी मुफीद, जिशान का कहना है कि इस बार बकरों के दामों में हल्की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इसके बावजूद लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह बना हुआ है। सुबह से देर शाम तक मंडी में खरीदारों की भीड़ लगी रही। इस बार 10 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक में बकरे उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बकरीद को लेकर शहर के बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। कपड़ों, सेवइयों और अन्य जरूरी सामान की दुकानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। प्रशासन की ओर से भी त्योहार को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed