सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Power Department Team Attacked During Checking In Shamli Village, SDO Vehicle Damaged

Shamli: बिजली चोरी की जांच करने पहुंची टीम पर हमला, ग्रामीणों ने किया हंगामा, एसडीओ की गाड़ी के शीशे तोड़े

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 May 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार

शामली के बराला गांव में बिजली चोरी की जांच के लिए पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोप है कि सरकारी कागज फाड़ दिए गए और एसडीओ की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है।

Power Department Team Attacked During Checking In Shamli Village, SDO Vehicle Damaged
पुलिस वाहन पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शामली जिले के कैराना क्षेत्र के गांव बराला में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोप है कि जांच के दौरान ग्रामीणों ने टीम का विरोध करते हुए गाली गलौज की और सरकारी कागज फाड़ दिए।

Trending Videos


बताया गया कि सोमवार रात विद्युत विभाग की टीम गांव में बिजली चोरी की रोकथाम के लिए जांच करने पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने जांच का विरोध करना शुरू कर दिया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: इस बात से बौखला गया था अंकुश, छात्रा के फोन में मिले थे मैसेज, हत्या से उबाल; पोस्टमार्टम में ये खुलासा

विज्ञापन

एसडीओ की गाड़ी के शीशे तोड़े
जानकारी के अनुसार एसडीओ अमित के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम गांव बराला में जांच कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने टीम के साथ हाथापाई करते हुए एसडीओ की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। अचानक हुए हंगामे से मौके पर अफरा तफरी मच गई। टीम के सदस्यों ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई और घटना की जानकारी अधिकारियों को दी।

पुलिस को दी गई शिकायत
घटना के बाद विद्युत विभाग की टीम देर रात कैराना कोतवाली पहुंची और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि गांव बराला में विद्युत विभाग की टीम के साथ गाली गलौज और गाड़ी में तोड़फोड़ की सूचना मिली है। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed