{"_id":"69f72c6bb2537e523a031bd1","slug":"shamli-10-members-of-interstate-gang-caught-cutting-high-tension-line-wires-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: हाईटेंशन लाइन के तार काटने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 10 सदस्य पकड़े, तारों के करंट को ऐसे करते थे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: हाईटेंशन लाइन के तार काटने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 10 सदस्य पकड़े, तारों के करंट को ऐसे करते थे बंद
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 03 May 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार
शामली जिले की बाबरी थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने इन बदमाशों को पकड़ा। इनसे 15 क्विंटल वजन के तार, तीन पिकअप, एक कार और तार काटने के उपकरण बरामद हुए हैं। ये लोग दिल्ली एनसीआर के जिलों के अलावा हरियाणा व राजस्थान में वारदातें करते थे।
बरामद तार के साथ पकड़े गए बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बाबरी थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के करीब 25 क्विंटल वजन के 23 बंडल तार, घटना में प्रयुक्त तीन पिकअप, एक कार और तार काटने के उपकरण बरामद किए। इस गिरोह के छह सदस्य अभी पकड़ में नहीं आ सके। यह गिरोह दिल्ली एनसीआर के जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में तार चोरी की वारदातों में शामिल रहा है।
Trending Videos
एसपी एनपी सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि बाबरी थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान हाईटेंशन विद्युत तार चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 10 सदस्य को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम दीपक गुप्ता उर्फ गोलू, उसका भाई नितिश निवासी स्वरूप नगर नई दिल्ली, फरमान निवासी कुतुब विहार झुग्गी-झोपड़ी थाना नजफगढ़ नई दिल्ली, अफसर निवासी गांव उमरपुर जनपद मुजफ्फरनगर हाल निवासी सेक्टर-19 कुतुब विहार गोल डेरी झुग्गी-झोपड़ी थाना छावला, नई दिल्ली, मुशीद निवासी स्वरूप नगर साईं बाबा मंदिर के निकट नई दिल्ली, आकाश कुमार व इंद्रजीत निवासी गांव रहीमकोट थाना डिबाई जनपद बुलंदशहर, देवेंद्र गुप्ता निवासी ककरऊ कोठी जलेसर रोड थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद, नीरज निवासी भलस्वा दिल्ली और जगनू निवासी सरदार कॉलोनी थाना रोहिणी नई दिल्ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
20 दिन में चार वारदातों को दिया अंजाम
एसपी ने बताया कि इस गिरोह में छह आरोपी और शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। गिरोह ने जिले में पिछले एक महीने में चार वारदातों को अंजाम दिया। जिनमें 29 मार्च की रात में झिंझाना थाना क्षेत्र गांव टोड़ा के जंगल में छह खंभों की हाईटेंशन विद्युत लाइनों के तारों की चोरी शामिल है। छह अप्रैल को गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल के जंगल से और आठ अप्रैल की रात को कांधला क्षेत्र के गांव कनियान में विद्युत लाइन के तार चोरी किए। इसके अलावा 17 अप्रैल को बाबरी क्षेत्र के गांव भाजू से हाईटेंशन लाइन के करीब 1200 मीटर तार चोरी किया था। इस गिरोह द्वारा जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में भी तार चोरी की वारदातें की गई। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

लोहे की छल्ला चेन फेंककर लाइन करते थे बंद
एसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वारदात करने से पहले मौके पर पहुंचकर लोहे की छल्ला चेन तारों पर फेंकते थे, जिससे फाल्ट होने पर लाइन ब्रेक हो जाती थी। इसके बाद कटर मशीन से तार काटते थे।