सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: 90 year old woman murdered for two earrings, bloody ears and hands found tied to the cot, two arrested

Shamli: दो कुंडल की खातिर 90 साल की बुजुर्ग की हत्या, लहूलुहान कान और चारपाई से बंधे मिले हाथ, दो गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 23 Mar 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर में बुजुर्ग महिला रामप्यारी का शव उनके घर में चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी खंगाले तो दो युवक देर रात घूमते दिखाई दिए। दोनों युवकों को पकड़ा तो कुछ ही घंटे में हत्याकांड का खुलासा हो गया। 

Shamli: 90 year old woman murdered for two earrings, bloody ears and hands found tied to the cot, two arrested
रामप्यारी की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस व डॉग स्क्वॉयड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बाबरी थानाक्षेत्र के गांव रायपुर में रविवार रात बुजुर्ग महिला रामप्यारी (90) की गला दबाकर हत्या कर दी और कानों में पहने हुए सोने के कुंडल लूट लिए। उनका शव सुबह चारपाई पर मिला। पुलिस ने चार घंटे बाद वारदात का खुलासा करते हुए पड़ोस में रहने वाले युवक व उसकी बुआ के पौत्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए कुंडल बरामद कर लिए।
Trending Videos

 

गांव रायपुर में बुजुर्ग रामप्यारी घर पर अकेली रहती थीं। उनके पति शेर सिंह की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। उनके चार पुत्र सोमपाल, नरेश, रविंद्र, जितेंद्र व एक पुत्री सभी शादीशुदा हैं। एक पुत्र जयपाल की कई वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। सोमपाल दिल्ली में और अन्य तीनों पुत्र व जयपाल का परिवार पानीपत में रहते हैं। सभी फैक्टरी में काम करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह रामप्यारी जब सुबह सात बजे तक सोकर नहीं जागीं और घर से बाहर नहीं आईं तो पड़ोसियों ने दीवार से झांककर देखा तो वह चारपाई पर अचेत अवस्था में दिखाई दीं। आवाज लगाई लेकिन कोई हलचल न होने पर दीवार फांदकर अंदर गए तो वह मृत अवस्था में मिलीं। उनका बायां हाथ चारपाई से बंधा हुआ था और मुंह कपड़े से बंधा था। ग्रामीणों ने पुलिस और उनके पुत्रों को जानकारी दी। 
 

सीओ थानाभवन अमरदीप मौर्य, बाबरी थाना प्रभारी, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। रामप्यारी के कान फटे हुए मिले और सोने के कुंडल गायब थे। मृतक के पुत्र रविंद्र की तरफ से बाबरी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। महिला की मौत से परिजनों में गम का माहौल बना है।
 

कुंडल समेत आरोपी किए गिरफ्तार
एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि इस हत्याकांड में मृतका के पड़ोस में रहने वाले सुमित और उसकी बुआ के पौत्र आदित्य निवासी गांव बहेड़ी थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से लूटे गए सोने के एक जोड़ी कुंडल बरामद हुए।
 

एएसपी ने बताया कि आरोपी सुमित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि रविवार को रामप्यारी अपने घर के बाहर बैठी हुक्का पी रही थीं। उसी समय वह और आदित्य भी हुक्का पीने के लिए पहुंच गए। बातचीत में आदित्य को पता चला कि रामप्यारी घर पर अकेली रहती हैं। उनकी नजर उनके पहने हुए कुंडल पर पड़ी तो उन्हें लालच आ गया। इसके बाद रात में वे दोनों दीवार फांदकर घुसे और महिला के कुंडल खींच लिए। रामप्यारी के विरोध करने पर कपड़े से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वे दोनों मौके से भाग गए थे। एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
 

आस-पड़ोस में रहने वालों पर भरोसा करती थी रामप्यारी 
ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग रामप्यारी पड़ोस में रहने वालों सुमित व अन्य लोगों पर भरोसा करती थीं और उन्हीं के भरोसे वह गांव में अकेली रह रही थीं। आरोपी सुमित भी उसके घर पर आता जाता रहता था। सभी लोग मिलजुल कर रहते थे। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस सुमित पर वह भरोसा करती थी, वही उसकी हत्या कर देगा।

सीसीटीवी कैमरे की मदद से हत्यारोपियों तक पहुंची पुलिस
हत्या की वारदात के बाद पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो सुमित व उसका रिश्तेदार गांव में देर रात गली में आते-जाते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश की, तो सुमित घर पर ही मिल गया, जबकि आदित्य अपने घर मुजफ्फरनगर चला गया था। सुमित से पूछताछ की गई तो वारदात का खुलासा हो गया।

ये भी देखें...
UP: सहारनपुर में बड़ी वारदात, पुलिस के सामने युवती को मारी गोली, सीएचसी में मेडिकल कराने लाई थी, आरोपी फरार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed