सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Dead body of contract clerk of Vikas Bhawan found in the house, injury marks on face

Shamli: घर में ही मिला विकास भवन के संविदा लिपिक का शव, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 06 Mar 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार

गांव बुटराड़ी निवासी सम्राट मलिक करीब छह साल से विकास भवन में तैनात थे। रात को वे बाहर से आकर सो गए थे, सुबह जब नहीं उठे तो परिजनों ने उठाने की कोशिश की, मगर उनकी मौत हो चुकी थी। 

Shamli: Dead body of contract clerk of Vikas Bhawan found in the house, injury marks on face
सम्राट मलिक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर कोतवाली के गांव बुटराड़ी निवासी सम्राट मलिक (35) घर पर अचेत अवस्था में मिले। उनके चेहरे पर चोट के निशान थे। परिजन सुबह उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह विकास भवन में संविदा लिपिक थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
Trending Videos

 

गांव बुटराड़ी निवासी सम्राट मलिक करीब छह वर्ष से विकास भवन में उप्र अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग में संविदा लिपिक के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह बाइक से शामली गए। सम्राट के भाई विक्रांत ने बताया कि होली खेलने के बाद रात में बाइक पर उसके दो साथी घर छोड़ गए थे। रात में सम्राट घर पर सो गए थे। बृहस्पतिवार सुबह जब वह नहीं उठे तो परिजनों ने उसे हिला डुलाकर जगाने की कोशिश की, लेकिन वह अचेत अवस्था में मिले। उसके चेहरे पर चोट लगी थी और मुंह व नाक से रक्त आ रहा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे सीएचसी शामली ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण पता चल सकेगा, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
 

दो भाइयों में छोटा था सम्राट
सम्राट मलिक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई विक्रांत है, जो सेना में हवलदार है और वर्तमान में पटियाला में तैनाती है। एक बहन शादीशुदा है। पिता खेती करते हैं। भाई की मृत्यु की सूचना पर विक्रांत दोपहर को शामली पहुंचे। सम्राट की पत्नी व एक तीन साल का बेटा है। उनकी मौत से परिजनों में गम का माहौल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed