सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Family threatens migration over lack of action, alleges police inaction in Shamli

Shamli: कार्रवाई न होने से परेशान परिवार ने लगाए पलायन के पर्चे, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 19 Mar 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार

शामली में आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित परिवार ने घर पर पलायन के पर्चे लगाए, पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।

Shamli: Family threatens migration over lack of action, alleges police inaction in Shamli
पलायन के पोस्टर लेकर पहुंचे परिजन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

शामली में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज एक पीड़ित परिवार ने अपने घर पर पलायन संबंधी पर्चे चस्पा कर दिए। परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए न्याय न मिलने पर पलायन की चेतावनी दी है।

Trending Videos


मकान पर लगाए पलायन के पर्चे
शहर कोतवाली क्षेत्र के बलवा चौक निवासी हाशिम ने अपने मकान पर पर्चे और फ्लैक्स लगाकर विरोध जताया। इन पर्चों में लिखा गया है कि वह धमकियों और उत्पीड़न से परेशान होकर पलायन को मजबूर है और न्याय न मिलने पर त्योहार नहीं मनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West Up Weather: आसमान पर छाए बादल, आज भी बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा अगले दो दिन का मौसम

मकान तोड़ने और लूट का आरोप
पीड़ित का आरोप है कि करीब सात महीने पहले उसका पक्का मकान जेसीबी से तोड़ दिया गया और घर में रखा सोने-चांदी का सामान लूट लिया गया। इस मामले में कई नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

गैंगस्टर पर धमकी देने का आरोप
हाशिम ने एक आरोपी को गैंगस्टर बताते हुए उस पर कई मुकदमे दर्ज होने का दावा किया है। उसका आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है, जिससे वह और उसका परिवार भय के माहौल में जी रहा है।

पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप
पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, लेकिन अन्य के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही लूटा गया सामान भी वापस नहीं दिलाया गया और मामले की प्रगति के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

पुलिस का पक्ष
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। पलायन और आत्मघाती कदम की चेतावनी
पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह परिवार सहित पलायन करने को मजबूर होगा और कठोर कदम भी उठा सकता है। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पर्चे हटाने का प्रयास किया, लेकिन पीड़ित ने साफ कहा कि इंसाफ मिलने तक वह पर्चे नहीं हटाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed