फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Farmer Dies After Snakebite in Shamli, Family Turned to Faith Healing Before Hospital Treatment

Shamli: सर्पदंश पीड़ित किसान की मौत, झाड़फूंक में बीती रात; सुबह अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ा

Sat, 08 Aug 2026 04:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Aug 2026 04:37 PM IST
सार

शामली के जगनपुर गांव में 48 वर्षीय किसान रविंद्र चौहान की सर्पदंश से मौत हो गई। सांप के काटने के बाद उन्हें पहले निजी चिकित्सकों के पास ले जाया गया, लेकिन बाद में झाड़फूंक कराने में समय बीत गया। वहीं सुबह अस्पताल ले जाने तक किसान ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Shamli: Farmer Dies After Snakebite in Shamli, Family Turned to Faith Healing Before Hospital Treatment
किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के जगनपुर गांव निवासी किसान रविंद्र चौहान (48) खेती करने के साथ निजी स्कूल की वैन चलाते थे। उनके भतीजे सचिन चौहान के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे रविंद्र घर के नजदीक खेत में गए थे। इसी दौरान पैर की अंगुली के पास सांप ने काट लिया। घर पहुंचकर उन्होंने परिजनों को सर्पदंश की जानकारी दी।

विज्ञापन


निजी चिकित्सकों के बाद झाड़फूंक कराने ले गए
परिजन उन्हें तत्काल गांव में एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने दर्द निवारक दवा देने के बाद उन्हें शामली ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन किसान को शामली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। करीब एक घंटे बाद वहां से भी उन्हें मेरठ ले जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


परिजन मेरठ ले जाने के बजाय किसान को झाड़फूंक कराने वाले के पास ले गए। वहां झाड़फूंक कराने के बाद परिजन उन्हें घर वापस ले आए। इस दौरान किसान की हालत लगातार बिगड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra: कांवड़ियों पर 20 मिनट बरसे फूल, गदगद दिखे योगी; बोले-यह अटूट आस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व

सुबह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
सुबह करीब सात बजे परिजनों को किसी व्यक्ति ने बताया कि सरकारी अस्पताल में सर्पदंश के इलाज के लिए एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है। इसके बाद परिजन रविंद्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद किसान को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
किसान की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार उन्हें सरकारी अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध होने की जानकारी पहले नहीं थी। मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed