फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Five-Year-Old Killed, Another Child Seriously Injured After DCM Hits Bike

Shamli: डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की दर्दनाक मौत, पांच वर्षीय बच्ची गंभीर घायल

Mon, 03 Aug 2026 11:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Aug 2026 11:24 AM IST
सार

शामली के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर पिता संग सवार पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जाफरपुर अड्डा चौराहे के पास डीसीएम की टक्कर से दूसरी मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Shamli: Five-Year-Old Killed, Another Child Seriously Injured After DCM Hits Bike
मौके पर जमा लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

शामली जिले के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र में ऊन-थानाभवन मार्ग स्थित जाफरपुर अड्डा चौराहे के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डीसीएम की टक्कर से बाइक पर पिता के साथ सवार पांच वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


बाइक से जा रहे थे दोनों बच्चे
जानकारी के अनुसार कच्ची गढ़ी निवासी आमिर अपनी पांच वर्षीय पुत्री नूर और पांच वर्षीय भतीजी आवशा को बाइक पर बैठाकर गढ़ीपुख्ता जा रहे थे। जैसे ही वे जाफरपुर अड्डा चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से आए डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आवशा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


घायल बच्ची का उपचार जारी, पुलिस जांच में जुटी
घायल आवशा को उपचार के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मृतक बच्ची के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed