फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli echoed with the chants of 'Har-Har Mahadev'.

Shamli News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शामली

Mon, 03 Aug 2026 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 03 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Shamli echoed with the chants of 'Har-Har Mahadev'.
शामली के शिव चौक से बोल बम, बम बम के जयघोष के साथ आगे बढ़ते शिवभक्त। संवाद
शामली। शिवरात्रि नजदीक आते ही जिले में कांवड़ यात्रा का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। इस बार कक्षा छह से 12वीं तक के छात्र और नौकरीपेशा युवा भी उत्साह के साथ झूला और आकर्षक झांकी कांवड़ ला रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के भिवानी और महेंद्रगढ़ से झूला व झांकी कांवड़ लेकर शामली पहुंचे शिवभक्तों का स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। डीजे की धुन और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। रंग-बिरंगी झूला और झांकी कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी।
विज्ञापन

हरियाणा के भिवानी निवासी संदीप ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। हर साल अवकाश लेकर कांवड़ यात्रा पर आता हूं। भोलेनाथ की कृपा से मन को शांति मिलती है और पूरे वर्ष नई ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी से आए दिनेश (कक्षा 12) ने कहा, यह मेरी दूसरी कांवड़ यात्रा है। परिवार के साथ हरिद्वार से गंगाजल लाया हूं। भगवान शिव से अच्छी पढ़ाई और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की है।

हरियाणा के झज्जर निवासी शिवम कुमार ने बताया कि वह कक्षा 12 का छात्र है। झूला कांवड़ को सजाने में कई दिन की मेहनत लगी। रास्ते भर श्रद्धालुओं का सहयोग और स्वागत देखकर यात्रा का उत्साह और बढ़ गया। शिवभक्तों का कहना है कि वे भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे।

शामली के शिव चौक से बोल बम, बम बम के जयघोष के साथ आगे बढ़ते शिवभक्त। संवाद

शामली के शिव चौक से बोल बम, बम बम के जयघोष के साथ आगे बढ़ते शिवभक्त। संवाद

शामली के शिव चौक से बोल बम, बम बम के जयघोष के साथ आगे बढ़ते शिवभक्त। संवाद

शामली के शिव चौक से बोल बम, बम बम के जयघोष के साथ आगे बढ़ते शिवभक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed