फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Snakebite: Condition worsened due to faith healing; life saved at district hospital.

सर्पदंश : झाड़फूंक से हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में बची जान

Mon, 03 Aug 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 03 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Snakebite: Condition worsened due to faith healing; life saved at district hospital.
शामली। जिले में अलग-अलग तीन स्थानों से सर्पदंश से पीड़ित तीन मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद तीनों की हालत में सुधार आया।
विज्ञापन

गांव मुंडेट कलां निवासी विशाल (20) शनिवार रात अपने मकान की छत पर सोया था। रात में करीब 12 बजे वह छत से नीचे कमरे में आया और लघुशंका के लिए बेड के नीचे रखी चप्पल को पांव से निकला तो बेड के नीचे छिपे बैठे सांप ने काट लिया। शोर सुनकर परिजन पहुंचे। परिजन विशाल को पहले नाला पटरी पर सपेरे के यहां ले गए लेकिन कुछ ही देर में मुंह से झाग आने पर उसे जिला अस्पताल ले गए। रात में इमरजेंसी में चिकित्सक ने एंटी स्नेक वेनम दिया। इसके बाद विशाल की हालत में सुधार आया और वह ठीक है।
गांव गोहरनी निवासी राकेश (55) रविवार सुबह करीब 10 बजे अपने खेत में ईंख बांधने के लिए गए थे। इसी दौरान ईंख में बैठे सर्प ने बाएं पैर में काट लिया। शोर सुनकर पड़ोसी किसान मौके पर पहुंचा। उसने राकेश को सुरक्षित स्थान पर बैठाया और उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल ले गए। एंटी स्नेक वेनम दिए जाने के बाद उनकी हालत ठीक है।
विज्ञापन

इसके अलावा कांधला क्षेत्र के गांव आल्दी में रविवार सुबह करीब 11 बजे किसान धर्मपाल (75) अपने धान के खेत में पानी चलाने के लिए गए थे। इस दौरान सांप ने पैर में काट लिया। किसान घर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। परिजन पहले सीएचसी कांधला ले गए। वहां एंटी स्नेक वेनम देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में किसान को फिर एंटी स्नेक वेनम दी गई। उपचार के बाद हालत सामान्य हुई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज कुमार अखौरी ने बताया कि सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक में समय न गंवाएं और जल्दी से जल्दी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम निशुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed