फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uproar at Jijaula petrol pump over complaints of water in petrol.

Shamli News: पेट्रोल में पानी की शिकायत कर जिजौला पेट्रोल पंप पर हंगामा

Mon, 03 Aug 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 03 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Uproar at Jijaula petrol pump over complaints of water in petrol.
चौसाना में पेट्रोल पंप पर तेल में मिलावट का आरोप लगाकर हंगामा करते लोग। संवाद
चौसाना। बिडौली मार्ग स्थित जिजौला के एक पेट्रोल पंप पर रविवार को पेट्रोल में पानी मिलने की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि पेट्रोल भरवाने के कुछ ही देर बाद उनकी बाइकें बीच रास्ते में बंद हो गईं। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप पर पहुंच गए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

उपभोक्ता खालिद ने बताया कि बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद कुछ दूरी पर वाहन बंद हो गया। मिस्त्री से जांच कराने पर टैंक में पानी जैसा पदार्थ मिला। वहीं जहांगीर ने भी पेट्रोल भरवाने के बाद बाइक खराब होने और जांच में पानी होने की बात कही। इसके बाद अन्य उपभोक्ता भी शिकायत लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यदि पेट्रोल में कोई गड़बड़ी नहीं थी तो हंगामे के बाद पेट्रोल क्यों बदला गया। उनका दावा है कि खराब हुई बाइकें अभी भी मिस्त्री के पास जांच के लिए मौजूद हैं।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप संचालक अशोक चौधरी ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि संबंधित वाहनों में पहले से सर्विस का कार्य हुआ था। ई-20 पेट्रोल के कारण यदि वाहन के टैंक में पहले से पानी या नमी हो तो ऐसी समस्या आ सकती है। उन्होंने पेट्रोल में किसी प्रकार की मिलावट से साफ इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed