फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Monu murder case: Police conducting raids in search of wanted accused.

मोनू हत्याकांड : वांछित आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस

Mon, 03 Aug 2026 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 03 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Monu murder case: Police conducting raids in search of wanted accused.
शामली/कांधला। कांधला क्षेत्र के गांव नाला के निकट युवती से प्रेम प्रसंग को लेकर जिला बागपत के गांव ककड़ीपुर निवासी राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी माेनू की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक और आरोपी का नाम सामने आया है। पुलिस वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दिल्ली व हरियाणा में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कबड्डी खिलाड़ी मोनू की शनिवार सुबह करीब पांच बजे गांव नाला के पास रजबहे की पटरी पर सिर और सीने में दो गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया था। उस समय मोनू बाइक से गांव नाला में मजदूर लेने जा रहे थे। मृतक के पिता सुरेंद्र की तरफ से कांधला थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में युवती के पिता ओमपाल व चचेरे भाई कार्तिक निवासी गांव ककड़ीपुर को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने युवती से प्रेम प्रसंग के चलते मोनू की हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। इस मामले में कार्तिक के साथी गांव नाला निवासी अर्जुन व गांव भारसी निवासी सत्यम पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस की जांच में मौके से भागे आरोपी की लोकेशन बागपत तक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड में गांव नाला निवासी एक और युवक के शामिल होना सामने आया है। इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि वांछित आरोपियों की तलाश में थाना पुलिस के अलावा स्वाट टीमें दिल्ली व हरियाणा में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed