Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Man dies while visiting his sister’s home; family alleges murder by in-laws

शामली: बहन के घर आए भाई की मौत, परिजनों ने दामाद समेत ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप, हंगामा

Thu, 12 Nov 2026 12:38 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 12 Nov 2026 12:38 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर निवासी अंकुश अपनी बहन के घर शामली के बनत में तिलक कराने आया था। संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिजनों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद बहन के पति समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Shamli: Man dies while visiting his sister’s home; family alleges murder by in-laws
अंकुश की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत में भैयादूज पर बहन के घर आए छात्र अंकुश की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा किया और हाईवे जाम कर दिया। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। उधर, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र के मोहल्ला कमलनगर कूकड़ा मंडी निवासी अंकुश (22) बुधवार दोपहर कस्बा बनत में अपनी बहन मनीषा के घर तिलक कराने आया था। शाम को अंकुश अपनी बहन के घर के बाहर घायल अवस्था में मिला। अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। रात में परिजन शामली पहुंचे और मनीषा की ससुराल वालों पर अंकुश की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और हंगामा करते हुए पानीपत खटीमा हाईवे जाम कर दिया। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए।
एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि अंकुश के पिता मदनपाल की तहरीर पर अंकुश की बहन के पति, देवर, सास-ससुर समेत छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed