{"_id":"69f7936216850927a207d2a1","slug":"shamli-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-164716-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मेरो वृंदावन, प्राण वृंदावन, जीवन वृंदावन... भजन पर झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मेरो वृंदावन, प्राण वृंदावन, जीवन वृंदावन... भजन पर झूमे
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 03 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
शामली के जैन धर्मशाला में श्री बांके बिहारी पालकी यात्रा द्वारा आयोजित भजन संध्या में भजन प्र
विज्ञापन
शामली। श्री बांके बिहारी पालकी यात्रा सेवा ट्रस्ट द्वारा शहर के जैन धर्मशाला में किशोरी मोहे अपनों की लीजो पांचवां संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाहर से आए भजन गायकों ने सुंदर भजन सुनकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।
शहर के तालाब रोड स्थित जैन धर्मशाला में शनिवार रात को आयोजित कार्यक्रम में संकीर्तन का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन अरविंद संगल, कुशांक चौहान, विनोद गर्ग, प्रदीप कश्यप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान वृंदावन से आई आरूषि गंभीर, बरसाना से पीयूष भार्गव, शामली से सौरभ वर्मा, शामली से हरीश नामदेव ने मेरो वृंदावन, प्राण वृंदावन, जीवन वृंदावन, हमारो वृंदावन और गोपाल मुरलिया वाले आदि सुंदर भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों के भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर विवश हो गए। पूरा पंडाल राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान श्री बांके बिहारी, श्रीराधा बल्लभ और श्री राधा रमन का दरबार सजाया गया, जिसमें 56 भोग, 108 ज्योति, भव्य आतिशबाजी की गई।
देर रात संकीर्तन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर रविकांत गर्ग, शिवांक गर्ग, ओमप्रकाश बाबू, रिचांशु गोयल, अर्पित गुप्ता, राघव जैन, आयुष गुप्ता, शिवम सिंघल, अंकित संगल, दीपक गोयल, अयुषमान, आकाश संगल, अनमोल गोयल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos