सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: RPF constable picked up on charges of selling smack, Accused of taking money and leaving

Shamli: आरपीएफ के सिपाही को स्मैक बिक्री के आरोप में उठाया, थाने से दो लाख लेकर छोड़ने का आरोप, जांच बैठी

अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 03 May 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार

शामली के पटेल नगर निवासी दीपक आरपीएफ में लखनऊ में तैनात है। फिलहाल वह निलंबित चल रहा है और घर आया हुआ है। आरोप है कि पुलिस ने पूछताछ के नाम पर दीपक को उठा लिया और रुपये लेकर छोड़ा। पिता ने डीएम-एसपी से शिकायत की, जिसके बाद जांच बैठी। 

Shamli: RPF constable picked up on charges of selling smack, Accused of taking money and leaving
जांच बैठी। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

आदर्श मंडी थाने के पुलिसकर्मियों पर आरपीएफ के निलंबित जवान को स्मैक बिक्री के आरोप में थाने ले जाकर दो लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है। सिपाही के पिता ने डीएम-एसपी को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि उसके बेटे को जबरन उठाकर ले जाने के बाद छोड़ने के नाम पर पुलिस ने दो लाख रुपये की वसूली की है। विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह इस मामले की जांच का निर्देश दिया है।
Trending Videos

 

बनत क्षेत्र के पटेल नगर निवासी किसान कंवरपाल ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसका बेटा दीपक आरपीएफ में लखनऊ में तैनात है। किसी मामले में निलंबित होने के कारण फिलहाल वह घर आया हुआ था। आरोप है कि दीपक बीती 23 अप्रैल को शामली में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने जा रहा था। इस दौरान तहसील के पास आदर्श मंडी थाने के पुलिसकर्मी उसे पकड़कर ले गए। थाने में उसकी गाड़ी व मोबाइल फोन को खंगाला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक को पूरे दिन थाने में बैठाए रखा गया। रात को थाने के पीछे से बाहर ले जाकर कुछ पुलिस अधिकारियों के सामने एक पैकेट देने और एक व्यक्ति का नाम लेने का दबाव बनाया गया। मना करने पर उसके साथ अभद्रता की गई। आरोप है कि इसके बाद युवक को थाने में बंद कर दिया गया और परिवार को इसकी सूचना भी नहीं दी गई। 
 

जब परिजन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि दीपक पहले से ही थाने में है। पिता ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने दीपक को छोड़ने के बदले दो लाख रुपये की मांग और रुपये न देने पर जेल भेजने की धमकी दी। 24 अप्रैल को दो लाख रुपये का इंतजाम कर पुलिस को दिए गए। इसके बाद रात करीब 10 बजे उसको छोड़ा गया।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: साढ़ू के बेटे और किराएदार ने की थी राजू की हत्या, दोनों आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार; इसलिए मारा
 

थाना प्रभारी ने दी सफाई
स्मैक बेचने की सूचना पर युवक को पूछताछ के लिए लाया गया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। उसे छोड़ने की एवज में रुपये वसूले जाने का आरोप निराधार है। 
- ज्ञानेंद्र सिंह,आदर्श मंडी थाना प्रभारी।

ये बोले एसपी
मामला गंभीर है। आदर्श मंडी थाना पुलिस की भूमिका की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
- नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed