Shamli: चारों के इरादे बुलंद, दो घरों से नकदी और जेवर लेकर फरार बदमाश, तीसरे घर में जाग होने पर भागे
शामली के जलालाबाद क्षेत्र के अंबेहटा याकूबपुर गांव में बदमाशों ने दो घरों से नकदी, जेवर और मोबाइल चोरी कर लिया। तीसरे घर में परिजन जागने पर बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली के जलालाबाद क्षेत्र स्थित अंबेहटा याकूबपुर गांव में सोमवार रात बदमाशों ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर नकदी, जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो गए। तीसरे घर में परिजनों की आंख खुलने पर बदमाश मौके से भाग निकले। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पहले घर से मोबाइल और सोने के कुंडल चोरी
गांव निवासी पिंकी, पत्नी पुष्पेंद्र के घर में देर रात बदमाश घुस गए। वहां से करीब 22 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन और लगभग तीन ग्राम सोने के कुंडल चोरी कर लिए। वारदात के समय परिवार के लोग घर में ही मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: UP: शामली में झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में जलभराव
दूसरे घर से नकदी और कानों के कुंडल ले गए
इसके बाद बदमाश मोनू के घर में घुस गए। वहां सो रहे अंशु के कानों से कुंडल निकाल लिए और घर में रखे 15 हजार रुपये भी चोरी कर लिए। बताया गया कि मोनू करनाल में काम करता है और उसी रात वेतन लेकर घर लौटा था।
ग्रामीणों ने किया पीछा, 10 से 12 बदमाश होने की आशंका
वारदात के बाद बदमाश शौकीन के घर में घुसे, लेकिन इसी दौरान परिजन जाग गए। शोर मचने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उनका पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए।
ग्रामीणों का दावा है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की संख्या 10 से 12 के बीच थी। पीड़ितों ने रात में ही पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी है।