फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Torrential rain leaves city waterlogged; municipal claims exposed.

Shamli News: मूसलाधार बारिश से शहर हुआ जलमग्न, पालिका के दावाें की खुली पोल

Wed, 08 Jul 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 08 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Torrential rain leaves city waterlogged; municipal claims exposed.
शहर के टंकी रोड ​स्थित मार्ग पर बारिश के बाद हुए जलभराव के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद
शामली। जिले में मंगलवार को मूसलाधार बारिश ने पालिका के दावों की पोल खोल दी। दो घंटों की बारिश में शहर की सड़कों और गलियां पानी से लबालब हो गई। लोग और वाहन चालक जलभराव से जूझते रहे। शाम तक हुई रिमझिम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। इससे अधिकतम तापमान दो और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। जिले में 90 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई।
विज्ञापन

सोमवार को तेज धूप में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। मंगलवार सुबह को पहले धूप निकली। इसके बाद नौ बजे बादल छा गए और दस बजे झमाझम शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे तक पूरे जिले में जोरदार बारिश हुई। इसके बाद शाम तक कभी हल्की तो कभी तेज रुक-रुककर बारिश होती रही। दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। शहर में मिल रोड, नेहरू मार्केट, कबाड़ी बाजार, धीमानपुरा, माजरा रोड, टंकी रोड, कैराना रोड, सीबी गुप्ता कॉलोनी, नाला पटरी आदि स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश होने पर अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर 33 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मानसून सक्रिय है और 10 जुलाई तक रुक-रुक कर वर्षा जारी रहने की संभावना है, उसके बाद भी कुछ स्थानों पर और वर्षा होने के आसार हैं। धान की रोपाई के लिए मौसम अनुकूल है, जबकि अन्य खड़ी फसल में जल निकासी का उचित प्रबंध बनाए रखें। कैराना में बारिश से चौक बाजार, मेंढकी दरवाजा, मोहल्ला बिसातियान, इमामगेट, घोस्सा चुंगी, मोहल्ला छड़ियान व कचहरी सहित कई स्थानों पर जलभराव हो गया। कांधला कस्बे में बारिश से रेलवे मार्ग, बाईपास मार्ग, कैराना मार्ग, सरकारी अस्पताल परिसर सहित कस्बे के कई प्रमुख स्थानों पर पानी भर गया। जगह-जगह सड़कों पर तालाब जैसे हालात रहे। ऊन में नगर पंचायत द्वारा नालों की सफाई नहीं कराने से बारिश होने पर सड़कों पर पानी जमा हो गया तथा लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका शामली के ईओ विनोद सोलंकी ने बताया कि शहर के पानी की निकासी के लिए एक मुख्य नाला है। करीब दो घंटे तक तेज बारिश होने के कारण शहर में पानी भर गया था। बारिश थमने के बाद पानी निकल गया।
किसानों के चेहरे खिले
चौसाना। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। क्षेत्र में साठी धान की फसल किसानों ने अच्छी खासी लगाई है और इस समय हुई वर्षा को किसानों ने खेती के लिए लाभदायक बताया है। किसान रमेश, विकास व अनिल का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी समय-समय पर बारिश होती रही तो धान समेत अन्य खरीफ फसलों के बेहतर उत्पादन की उम्मीद है। बारिश से ईंख, ज्वार की फसलों को भी लाभ मिला है।

पानी में वाहन हुए बंद, बच्चे भीगकर पहुंचे घर
बारिश होने से सड़कों पर जलभराव के कारण दुपहिया व चारपहिया वाहन बंद हो गए। लोगों को अपने वाहनों को खींचकर ले जाना पड़ा, जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। उधर, स्कूलों की छुट्टी के समय बारिश चलने से बच्चे भीगते हुए घर पहुंचे।

शहर के टंकी रोड स्थित मार्ग पर बारिश के बाद हुए जलभराव के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद

शहर के टंकी रोड स्थित मार्ग पर बारिश के बाद हुए जलभराव के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद

शहर के टंकी रोड स्थित मार्ग पर बारिश के बाद हुए जलभराव के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद

शहर के टंकी रोड स्थित मार्ग पर बारिश के बाद हुए जलभराव के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed