सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The addiction to stunts is spreading from car rental centers.

Shamli News: कार रेंटल सेंटरों से फैल रहा स्टंटबाजी का नशा

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 08 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The addiction to stunts is spreading from car rental centers.
पड़ताल...शामली में पानीपत रोड पर स्टिंग करते छात्र । वीडियोग्रैब
विज्ञापन
शामली। जिले में अवैध रूप से चल रहे कार रेंटल सेंटर संचालकों ने नाबालिगों और युवाओं की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है। चंद रुपयों की लालच में जिले के कई सेंटर संचालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस के नाबालिगों को भी कारों की चाबी थमा रहे हैं। इसके बाद यही बच्चे और युवा हाईवे पर स्टंटबाजी कर रहे हैं।
Trending Videos

टीम की तीन दिन की पड़ताल में सामने आया कि शामली, कैराना, कांधला और थानाभवन क्षेत्र में कई जगह अवैध रूप से कार रेंटल सेंटर संचालित है। यहां कारें तीन घंटे से लेकर 12 घंटे और 24 घंटे तक के लिए किराए पर दी जा रही थीं। सबसे चिंताजनक बात यह सामने आई कि कई सेंटरों पर कार देने से पहले ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं जा रहा। यहां 12 घंटे के लिए तीन हजार, 24 घंटे के लिए पांच हजार तक किराया लियाजा रहा है। संवाद nरुपये लेते ही दे देते हैं कार, वीडियो बनाकर रखते हैं गारंटी : पड़ताल में सामने आया कि कार देने से पहले ग्राहक से आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटो कॉपी ली जाती है। गारंटी के तौर पर कुछ सेंटर ग्राहक की बाइक जमा कराते हैं। इस दौरान मोबाइल से वीडियो बनाई जाती है, ताकि यदि कार में कोई नुकसान हो तो बाइक को गारंटी माना जा सके। nटैक्सी में ड्राइवर बार-बार जल्दी चलने को कहते हैं : गांव टांडा निवासी भूरा 24 घंटे के लिए ब्रेजा कार किराए पर लेने आया था। भूरा ने बताया कि उसे अपने दादा को मुजफ्फरनगर डॉक्टर के पास लेकर जाना है। 24 घंटे के लिए उसने 3000 रुपये किराया दिया है। 500 रुपये की सीएनजी लग जाएगी। टैक्सी से जाने पर चालक बार-बार जल्दी चलने को कहकर परेशान करता है, इसलिए किराये पर कार ले ली। डांगरोल के राजन ने कहा कि कार सेंटरों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मामले को लेकर एआरटीओ से भी शिकायत की जाएगी। nआपराधिक घटनाओं में भी इस्तेमाल हो रही किराये की कारें : चार माह पूर्व दिल्ली के वाहन चोर गिरोह के सदस्य सरोजनी नगर के नवीन के पास से बरामद एक कार सेंटर की निकली थी। जांच में सामने आया था कि कार दिल्ली के एक सेंटर से ली गई थी।

पड़ताल...शामली में पानीपत रोड पर स्टिंग करते छात्र । वीडियोग्रैब

पड़ताल...शामली में पानीपत रोड पर स्टिंग करते छात्र । वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed