सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Brother and sister were cheated of Rs 28 lakh on the pretext of getting a job, made such excuses

Shamli: नौकरी लगवाने का झांसा देकर भाई-बहन से 28 लाख की ठगी, ऐसे बहाने बनाकर बनाया शिकार

अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 08 Feb 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
सार

लिसाढ़ गांव की नीशू मलिक ने बताया कि नीरज नाम की महिला और उसके साथी नदीम फौजी ने उन्हें झांसा देकर रुपये ऐंठे। न तो नौकरी लगवाई और न ही रुपये वापस किए जा रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Shamli: Brother and sister were cheated of Rs 28 lakh on the pretext of getting a job, made such excuses
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सहकारी समिति में सचिव पद पर और रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लगभग 28 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की तरफ से शहर कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Trending Videos

 

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिसाढ़ निवासी नीशू मलिक ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसकी मुलाकात एक महिला नीरज निवासी गोठरा जिला बागपत हाल पता रायबरेली रोड वृंदावन काॅलोनी लखनऊ और नदीम फौजी से लखनऊ में हुई थी। इन दोनों ने उसे सहकारी समिति में सचिव के पद पर नौकरी दिलाने की बात कहकर झांसे में ले लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों उससे शामली में सहकारी बैंक में मिलने आए। वहां उन्होंने दस्तावेजों के साथ एआर शिवम से मिलवाया और कहा कि यहीं पर उसका इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू के बाद उन्होंने सरकारी अस्पताल से मेडिकल बनवाकर लाने को कहा। इसके बाद उन दोनों ने उससे तीन लाख रुपये लिए और घर पर ही ज्वाइनिंग लेटर पहुंचने की बात कही। डाक से उसे ज्वाइनिंग लेटर मिला। 
 

वह जून 2024 में लखनऊ पहुंची। वहां उसका ज्वाइनिंग लेटर जमा कर लिया और उसे इमरान से मिलवाया। इमरान ने उसे एक ज्वाइनिंग लेटर दिया और अयोध्या में ट्रेनिंग हाेना बताया। तीनों लोग उसे अयोध्या ट्रेनिंग सेंटर लेकर पहुंचे और वहां अनूप शुक्ला से मिलवाया। अनूप शुक्ला को अयोध्या सहकारी प्रशिक्षण केंद्र का प्रोफेसर बताया। वहां पर उसे तीन महीने की ट्रेनिंग होना बताया और उससे छह लाख रुपये लिए।
 

इसमें कुछ ऑनलाइन और रकम नीरज ने अपने भाई संदीप के अकाउंट में डलवाए। कुछ दिन बाद फिर नीरज व नदीम अयोध्या में प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे और उससे कुछ दिन के लिए घर चले जाने को कहा। यहां पर उनकी बात अच्छी है और उसकी घर से ही ट्रेनिंग चलती रहेगी। अगर बीच में कुछ काम होगा तो उसे बुला लेंगे।
 

पीड़िता के मुताबिक कुछ दिन बाद नीरज और मन्नू उर्फ इमरान उसके घर आए और चार लाख रुपये लेकर चले गए। इसके बाद नीरज व नदीम ने कॉल कर प्रशिक्षण केंद्र बुलाया। वहां उसे बताया कि कुछ दिन के लिए गोंडा टूर पर जाने की बात कहते हुए 70 हजार रुपये का डीडी बनवाने के नाम पर ले लिए। इसके बाद उन दोनों ने उसे एक माह की छुट्टी बताकर घर भेज दिया और कहा कि उसे पास मेल आ जाएगी। इसके बाद वह शामली के सहकारी समिति में ज्वाइन कर लेना, लेकिन आज तक कोई मेल नहीं आई।
 

भाई की रेलवे में नौकरी व गोशाला दिलाने का दिया झांसा
पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसके भाई शुभम मलिक को रेलवे में आलमबाग में वर्कशॉप में नौकरी लगवाने के लिए बुलाया और दस लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने उसके भाई को सरकार द्वारा संचालित गोशाला दिलाने की बात कहकर विकास भवन ले गए और वहां लखनऊ में सीवीओ सुरेश शर्मा से मिलवाया और गोशाला संचालित करने का पत्र दिया गया। उनसे सिक्योरिटी के नाम पर 3,22,500 रुपये ले लिए। 

 

इसके अलावा उसके भाई शुभम मलिक से एक लाख रुपये का और खर्चा कराया। पांच हजार रुपये नीरज ने अपनी बहन शिवानी के खाते में डलवाए। पीड़िता का कहना है कि उनके पास न तो कोई मेल आई और न ही नौकरी मिली। उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने 28 लाख रुपये के अलग-अलग पांच चेक दिए, लेकिन बैंक में चेक बाउंस हो गए। पीड़िता का आरोप है कि अपने रुपये मांगने पर आरोपी उन्हें धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed