सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The game started with betel nut and paan, now it has reached ISI espionage.

Shamli News: पान-सुपारी से शुरू हुआ खेल, अब आईएसआई की जासूसी तक पहुंचा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The game started with betel nut and paan, now it has reached ISI espionage.
विज्ञापन
कैराना। 90 के दशक में क्षेत्र में प्रचलित गठरी व्यवसाय समय के साथ तस्करी के रास्ते होते हुए अब देशविरोधी गतिविधियों और जासूसी तक पहुंच चुका है। शुरुआती दौर में यह कारोबार भारत-पाकिस्तान के बीच छोटे स्तर के व्यापार के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन बाद में यह अवैध गतिविधियों में तब्दील हो गया।
Trending Videos

बताया जाता है कि उस समय क्षेत्र के कई लोगों की रिश्तेदारी पाकिस्तान में होने के कारण दोनों देशों के लोगों का आना-जाना लगा रहता था। भारत से पान और सुपारी पाकिस्तान ले जाई जाती थी, जबकि वहां से मिर्जा चप्पल और डिस्को कपड़ा भारत लाया जाता था, जो स्थानीय बाजार में काफी लोकप्रिय था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पाकिस्तान में सोने के सस्ते होने के चलते उसकी तस्करी भी शुरू हो गई। इसी दौरान कैराना निवासी दिलशाद मिर्जा और इकबाल काना इस नेटवर्क से जुड़े और पासपोर्ट-वीजा बनवाने का काम करने लगे। आरोप है कि बाद में उन्होंने महिलाओं को दैनिक मजदूरी और खर्च देकर तस्करी में शामिल किया, जिसे गठरी व्यवसाय कहा जाने लगा।
समय के साथ जब सोने की तस्करी कम हुई, तो यह नेटवर्क नकली नोटों और अवैध हथियारों की तस्करी में बदल गया। 1995 में दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पाकिस्तान निर्मित पिस्टल की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद इस नेटवर्क पर शिकंजा कसा गया। इसके बाद दिलशाद मिर्जा और इकबाल काना पाकिस्तान भाग गए थे।
दोनों वर्तमान में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रहकर आईएसआई के लिए काम कर रहे हैं और भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं। आरोप है कि क्षेत्र में अपने पुराने संपर्कों और रिश्तेदारियों के जरिए वे यहां के युवाओं को गुमराह कर जासूसी गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास करते हैं।
पिछले वर्ष पानीपत पुलिस ने मोहल्ला बेगमपुरा निवासी नोमान इलाही को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि वह इकबाल काना के संपर्क में था और उसी के निर्देश पर गतिविधियां संचालित कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed