सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The joy of the festival was disrupted... more than 21 thousand electricity connections were cut.

Shamli News: त्योहार की खुशियों को लगा करंट... 21 हजार से ज्यादा बिजली कनेक्शन कटे

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 20 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The joy of the festival was disrupted... more than 21 thousand electricity connections were cut.
शामली बिजलीघर पर लगी उपभोक्ताओं की भीड़।संवाद
विज्ञापन
शामली। नवरात्र शुरू हो चुके हैं और ईद नजदीक है, लेकिन जिले के कई उपभोक्ताओं को बिजली कटने की समस्या ने परेशान कर दिया है। स्मार्ट मीटर के रिचार्ज खत्म होने पर बुधवार और बृहस्पतिवार को जिलेभर में 21 हजार से अधिक कनेक्शनों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कुछ उपभोक्ताओं की रिचार्ज के बाद बिजली जोड़ दी गई, लेकिन कई ऐसे हैं जिनकी रिचार्ज होने के बावजूद बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो रही। बिजलीघरों पर इसके लिए लंबी कतारें लगीं हैं।
Trending Videos


शामली बिजलीघर पर लंबी लाइन लगी थी। कैराना बिजलीघर पर 13 मार्च से 19 मार्च तक क्षेत्र में स्मार्ट मीटर बिल रिचार्ज न होने पर लगभग 3,000 कनेक्शन ऑनलाइन सिस्टम द्वारा बंद कर दिए गए। बिजलीघर पर लंबी लाइन लगी और भीड़ बढ़ने पर पुलिस चौकी बुलानी पड़ी। झिंझाना, कांधला बिजलीघर पर कई लोगों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल जमा करने के बावजूद बिजली कई घंटे तक नहीं चलती, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं की शिकायतें
मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी शाहरुख अली ने बताया कि उनके स्मार्ट मीटर पर 6,800 रुपये बकाया थे। बुधवार को कनेक्शन कट गया। उन्होंने 8,000 रुपये का रिचार्ज किया, लेकिन एडवांस में 1,200 की बजाय केवल 334 रुपये दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद अभी तक बिजली नहीं जोड़ी गई है।

मोहल्ला खेल कला निवासी जावेद ने बताया कि उन पर 7,209 रुपये बकाया थे। उन्होंने रिचार्ज कर दिया, लेकिन बिजली सप्लाई शुरू नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि इसमें 500 रुपये का अग्रिम रिचार्ज करना जरूरी है।
मो. वसीम ने बताया कि 16 मार्च को 3,900 रुपये का बकाया होने पर बिजली काट दी गई। 17 मार्च को रिचार्ज कर लिया, लेकिन आज तक सप्लाई सुचारु नहीं हुई। कई बार बिजलीघर के भी चक्कर काटे, समस्या का समाधान नहीं हो रहा। ईद का त्योहार आ रहा है, लगता है इस बार बिना बिजली के ही ईद मनानी पड़ेगी।
झिंझाना के मोहल्ला खटीकान के राधेश्याम ने बताया कि उन्होंने अपना बकाया बिजली बिल समय से जमा कर दिया है, लेकिन बिजली नहीं जोड़ी गई। तीन दिन से बिना बिजली के रहने के लिए मजबूर हैं।

एसडीओ अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार रात 8 बजे तक बिजलीघर पर बिल जमा करने वालों की भीड़ लगी रही। उपभोक्ताओं को बकाया रिचार्ज करने के साथ ही कम से कम 500 रुपये का अग्रिम रिचार्ज करना जरूरी है। रिचार्ज होने के 2 घंटे के अंदर सप्लाई शुरू हो जाएगी। एक्सईएन जयप्रकाश ने बताया कि तकनीकी एरर के कारण कई बार रिचार्ज होने के बाद भी बिजली शुरू नहीं हो पाती। समस्या का समाधान कराया जा रहा है।

फैक्ट फाइल

जिले में बिजली उपभोक्ता : 2.80 लाख

जिले में स्मार्ट मीटर धारक : 1.5 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed