सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   cultural news

Shamli News: नवरात्र के पांचवें दिन हुई मां स्कंद माता की पूजा-अर्चना

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
cultural news
विज्ञापन
शामली। जिलेभर में चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने मां स्कंद माता की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिरों और घरों में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं की ओर मां के जयकारे गूंज उठे।
Trending Videos

सोमवार को शहर के श्री हनुमान धाम, माजरा रोड भाकूवाला, श्री सत्यनारायण मंदिर (रेलवे रोड), मां शिव दुर्गा मंदिर (रेलपार), बलभद्र मंदिर (बुढ़ाना रोड), गुलजारी शिव मंदिर (कैराना रोड), मां शाकंभरी देवी मंदिर (पुरानी सब्जी मंडी), श्री बाला सुंदरी मंदिर (राजो मोहल्ला) और रघुनाथ मंदिर (पंजाबी कॉलोनी) में सुबह से मां स्कंद माता की विशेष पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। घरों में भी भक्तों ने मां दुर्गा के चौथे दिन मां स्कंद माता का दरबार सजाकर पूजा-अर्चना की। श्री दुर्गा सप्तशती पाठ और दुर्गा चालीसा का पाठ कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed