{"_id":"6148d0558ebc3ea804184b03","slug":"the-players-of-the-winning-kabaddi-team-were-honored-shamli-news-mrt5571298127","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेता कबड्डी टीम की खिलाड़ियों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेता कबड्डी टीम की खिलाड़ियों का किया सम्मान
विज्ञापन
शामली के महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में सम्मानित बालिका कबड्डी टीम।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजेता कबड्डी टीम की खिलाड़ियों का किया सम्मान
शामली। महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल की बालिका कबड्डी टीम ने चतुर्थ स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल और ट्रॉफी जीतकर सफलता का परचम फहराया। विजेता टीम की खिलाड़ियों को स्कूल पहुंचने पर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने बताया कि एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर तथा स्पोर्ट डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 17 से 19 सितंबर तक मुजफ्फरनगर में चतुर्थ स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें स्कूल की बालिका कबड्डी टीम ने प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक व ट्रॉफी पर कब्जा किया। स्कूल पहुंची टीम का प्रबंधक श्यामपाल सिंह ने मेडल पहनाकर और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं ने सीमित संसाधनों में बड़ी सफलता प्राप्त कर स्कूल व जिले का मान बढ़ाया है। कोच चंचल शर्मा और आशीष नैन के नेतृत्व में कबड्डी टीम ने सफलता प्राप्त की है। टीम की कप्तान साजिया, उप कप्तान नाजिया, रेडर फुरकाना और काजल के साथ निशा, नेहा, निकुंज, आसमा, मीनू, नजराना आदि ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. विकास मलिक, प्रशांत कुमार, ब्रजवीर सिंह, राजीव तोमर आदि मौजूद रहे।