{"_id":"69cad95e94df6b725c0197ad","slug":"three-criminals-wanted-in-gangster-case-with-a-reward-of-rs-10000-each-arrested-shamli-news-c-26-1-sal1001-162476-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गैंगस्टर में वांछित 10-10 हजार के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गैंगस्टर में वांछित 10-10 हजार के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 10-10 हजार रुपये के तीन इनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों का चालान कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
गोकशी के मामलों में संलिप्तता के चलते पुलिस ने गैंग लीडर ताबू कुरैशी सहित पांच बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। इससे पहले पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साबू कुरैशी उर्फ साबुद्दीन निवासी रेतावाला, मेहरबान निवासी मोहल्ला आलकला और शाहिद कुरैशी निवासी मोहल्ला सुंदर नगर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी द्वारा तीनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने तीनों का चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया। संवाद
आरोपी गिरफ्तार
कैराना। 25 मार्च की रात गांव पठेड़ निवासी इदरीश के घर में घुसकर चोर ने चांदी की पाजेब, बिछवे, पेंडिल और अंगूठी चोरी कर ली थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार रात आरोपी सादिक निवासी गांव पठेड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5250 रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश कर दिया। संवाद
Trending Videos