सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Supply of arms from Madhya Pradesh busted, one arrested, 10 pistols and 5 pistols recovered

Shamli: मध्य प्रदेश से लाकर हथियारों की सप्लाई करने का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, 10 पिस्टल व 5 तमंचे बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 31 Mar 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार

कैराना पुलिस ने तितरवाड़ा रोड पर गश्त के दौरान एक युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से भारी मात्रा में असलहा बरामद हुआ। उसने बताया कि वह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से ट्रेन के जरिये हथियार लाकर वेस्ट यूपी में सप्लाई करता था। 

Shamli: Supply of arms from Madhya Pradesh busted, one arrested, 10 pistols and 5 pistols recovered
गिरफ्तार आरोपी और बरामद हथियार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी शोएब को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 10 पिस्टल (32 बोर) और पांच तमंचे (315 बोर) बरामद किए गए हैं। आरोपी इन हथियारों को क्षेत्र में सप्लाई के लिए लेकर जा रहा था।
Trending Videos

 

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार शाम कैराना पुलिस तितरवाड़ा रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से दो पिट्ठू बैग में 10 पिस्टल 32 बोर, पांच तमंचे 315 बोर, एक कारतूस 315 बोर, एक कारतूस 32 बोर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी के पास से बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक भी बरामद की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शोएब निवासी गांव तितरवाड़ा बताया। उसने बताया कि वह यह हथियार गांव के ही कादिर को बेचने के लिए जा रहा था। कादिर इन हथियारों को आसपास के जिलों के अलावा हरियाणा के पानीपत, करनाल, रोहतक, दिल्ली, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
 

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से ट्रेन के जरिए लाता था हथियार
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से अकरम नामक व्यक्ति से हथियार खरीदकर लाता था। दोनों के बीच व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क होता था। अकरम बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर बैग में हथियार सौंपता था और नगद भुगतान लेता था। इसके बाद आरोपी ट्रेन के जरिए हथियार लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंचता था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed