मुठभेड़ में दो शूटरों के मारे जाने की सूचना के बाद अंकित के पिता सतबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुठभेड़ और मारे गए बदमाशों के बारे में जानकारी ली। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों और शूटरों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है और अंकित के परिवार के साथ है।
2 of 5
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित के पिता सतबीर सिंह फौजी ने कहा कि उन्हें योगी सरकार और पुलिस पर पूरा विश्वास है। मुठभेड़ में दो शूटरों के मारे जाने से उन्हें उम्मीद जगी है, लेकिन अभी आधा ही इंसाफ मिला है। हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों का एनकाउंटर होने के बाद ही उन्हें पूरा न्याय मिलेगा।
3 of 5
अंकित बालियान की पत्नी सीमा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
20 अगस्त की रात होटल पहुंचे थे शूटर
एसपी ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने से पहले शूटरों ने कई दिनों तक अंकित की रेकी की थी। इसके लिए 20 अगस्त की रात शूटर शामली शहर के एक होटल में पहुंचे थे। वहां ठहरने के दौरान भी उनके संबंध में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी थी। पुलिस अब होटल में उनके ठहरने, आने-जाने और संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा रही है।
4 of 5
अंकित बालियान के पिता सतवीर फौजी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए शूटर मोहित के खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सुमित के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में भी पुलिस जानकारी हासिल कर रही है।
5 of 5
अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में सामने आया है कि सोनीपत निवासी भोलू उर्फ राहुल शाहपुरिया ने ही हत्याकांड की साजिश रची थी। वह गोगी गैंग के सरगना जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद से ही अंकित से रंजिश रखता था। पुलिस के अनुसार, अंकित को टिल्लू गैंग का सदस्य मानकर उसके खिलाफ साजिश रची गई।
ये भी देखें...
यूपी: अंकित बालियान के दो हत्यारे ढेर, शामली के औद्योगिक क्षेत्र में हुई मुठभेड़, 20 से ज्यादा गोलियां लगीं