फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Unique initiative to save the cows: Ankit is making idols from cow dung leaving the job worth lakhs

गोवंश को बचाने की अनूठी पहल: लाखों की नौकरी छोड़ गाय के गोबर से मूर्तियां बना रहे अंकित, ऐसे पाई सफलता

Sun, 23 Jul 2023 02:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Jul 2023 02:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में  गोवंशों को बचाने के लिए लाखों की नौकरी छोड़ अनोखी मुहिम चला रहे हैं। गाय के गोबर से मूर्तियां बनाकर वह तकरीबन 35 महिलाओं को रोजगार दे रहे हैं। यही नहीं गाय के गोबर से बनीं मूर्तियां कई राज्यों में सप्लाई की जा रही हैं।

विज्ञापन
Unique initiative to save the cows: Ankit is making idols from cow dung leaving the job worth lakhs
idol - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली के थाना भवन क्षेत्र के एमएससी एग्रीकल्चर के बाद प्रोजेक्ट ऑफिसर की नौकरी छोड़कर क्षेत्र के गांव कुतुबगढ़ निवासी अंकित कुमार रोड़ ने गोवंश को बचाने की अनूठी मुहिम चलाई हुई है। पिछले पांच साल से अंकित बेसहारा घूमने वाले गोवंश को जहां सहारा दे रहे हैं वहीं, गोवंश के गोबर से भगवान की मूर्तियोंं से लेकर गिफ्ट आइटम तैयार कराकर शामली के अलावा, हरियाणा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड़ के विभिन्न स्थानों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन बेच रहे हैं। यही नहीं क्षेत्र की 35 महिलाओं को भी रोजगार दिया हुआ है। लोगों से भी अपील करते हैं कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए गोवंश के गोबर से तैयार गिफ्ट का प्रयोग करें तथा गोवंशों को बचाने में आगे आएं।
विज्ञापन

Unique initiative to save the cows: Ankit is making idols from cow dung leaving the job worth lakhs
idol - फोटो : Amar Ujala
मां से प्रेरित होकर शुरू की थी मुहिम
अंकित रोड़ ने बताया रामपुर से एमएससी एग्रीकल्चर के बाद उत्तराखंड में वर्ष 2017 में प्रोजेक्ट ऑफिसर के पद पर उनकी नियुक्ति हो गई। नौकरी अभी चल रही थी, लेकिन माता श्यामो देवी ने उन्हें गो सेवा के लिये प्रेरित किया। माता के आदेश पर नौकरी छोड़ कर गांव में आ गया तथा करीब पांच साल पहले गोवंश के गोबर से मूर्तियां व गिफ्ट आइटम बनाने का काम शुरू किया । अंकित सैनी द्वारा निर्मित गोबर से बनी मूर्तियां व दूसरे आइटम शुद्ध ही नहीं बल्कि इको फ्रेंडली भी होते हैं। मूर्तियोंं को गोबर के माध्यम से ही तैयार कराया जाता है। इसके बाद पेंट से उसे सुंदर रूप दिया जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

30 रुपये किलो में खरीदते हैं गोवंश का गोबर
अंकित ने बताया कि शुरूआत में उसे दिक्कत भी आई। उसने 30 रुपये किलो में गोबर से बने उपले और गोबर खरीदना शुरू कर दिया। उपलों के माध्यम से ही मूर्तियां, गिफ्ट आइटम ट्राॅफी, मोमेंटो, होली के रंग, दीपक आदि बनाकर देशभर में सप्लाई करते हैं। सभी ऑर्डर ऑनलाइन मिलते हैं और पार्सल के जरिए खरीदारों को सामान पहुंचाते हैं ।
 
विज्ञापन

Unique initiative to save the cows: Ankit is making idols from cow dung leaving the job worth lakhs
Ankit - फोटो : Amar Ujala
गोवंशों को भी देते हैं सहारा
अंकित ने बताया कि यदि दूध देने के बाद कोई गोवंश को छोड़ देता है तो वह ऐसी गोवंश को भी सहारा देते हैं। गोमूत्र से कीटनाशक बनाने के प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर दिया है। गो पालकों को गाय के गोबर व गो मूत्र के दाम मिलने लगेंगे तो फिर लोग गो धन को बेसहारा छोड़ने के स्थान पर पालने लगेंगे। लोगों को भी गोवंश के गोबर से आइटम बनाकर बिक्री के प्रति जागरूक करते हैं। बताया कि हर साल कई लाख रुपये कमा लेते हैं।
 

मूर्तियां विसर्जित करने पर भी पर्यावरण नहीं होगा प्रदूषित
अंकित द्वारा तैयार मूर्तियां इको फ्रेंडली होती है। यदि इन तैयार मूर्तियों का विसर्जन भी किया जाता है तो इससे पर्यावरण के प्रदूषित होने का खतरा नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed