{"_id":"6a820de23067239cd7081ae8","slug":"house-collapses-in-the-rain-seven-people-trapped-under-the-debris-shamli-news-c-14-1-mrt1009-1274872-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बारिश में मकान गिरा, सात लोग मलबे में दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बारिश में मकान गिरा, सात लोग मलबे में दबे
Mon, 17 Aug 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना/चौसाना। गांव मंसूरा में शनिवार सुबह बारिश के दौरान एक गरीब परिवार का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान के अंदर रोहतास पुत्र रामेश्वर, उसका भाई अरविंद, कविता पत्नी रोहतास, उनके बेटे वंश और दीपू, बेटी वंशिका तथा घर आया मेहमान नन्हे मौजूद थे। मकान गिरते ही सभी लोग मलबे के नीचे दब गए।
मकान गिरने की तेज आवाज और परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों बिना देर किए मलबा हटाने में जुट गए और सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में कविता, उसके बेटे वंश और दीपू समेत परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आईं। ग्रामीणों ने घायलों को चिकित्सक के पास पहुंचाया। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
उधर, चौसाना में खेड़की रोड स्थित सहकारी समिति बैंक के पीछे वाली गली में शुक्रवार को हुई तेज बारिश से करीब 20 से 25 फीट सड़क की मिट्टी का कटान हो गया। मिट्टी नीचे बैठने से खड़ंजे की ईंटें उखड़ गईं और लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया। ग्रामीणों नाजिम, महावीर, राजवीर, राजपाल, महफूज, पीरू, नीटू, गयूर, वासिम, बिजेंद्र और मोनू ने बताया कि रास्ता खराब होने से लोगों को आने-जाने, बच्चों को स्कूल भेजने, बाइक निकालने और पशुओं के लिए घास-चारा लाने में परेशानी हो रही है। पीरू सैनी ने बताया कि सड़क धंसने से उनके मकान को भी खतरा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।