UP: शादी की शॉपिंग के बहाने मंगेतर ने किया यौन शोषण, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, निकाह से किया इनकार
पानीपत में एक युवती ने अपने मंगेतर पर शादी की शॉपिंग का झांसा देकर यौन शोषण करने, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और बाद में निकाह से इनकार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के किला थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने मंगेतर पर शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण करने, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और बाद में निकाह से इनकार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शादी की शॉपिंग के बहाने होटल ले जाने का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सगाई 10 फरवरी को शामली जिले के एक गांव निवासी युवक से तय हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दूरभाष पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि 12 फरवरी को युवक ने शादी की शॉपिंग कराने के बहाने उसे बुलाया और कलंदर चौक के पास स्थित एक होटल में ले गया।
वहां उसने खाने-पीने का सामान दिया। पीड़िता का आरोप है कि शीतल पेय पीने के बाद उसे नशा महसूस होने लगा, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया।
यह भी पढ़ें Meerut: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, रालोद नेता आदित्य पवार की मौत, विजय सिंह राणा गंभीर घायल
वीडियो के नाम पर करता रहा ब्लैकमेल
पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर उसे बार-बार होटल बुलाता रहा। शिकायत के अनुसार 12 अप्रैल, 28 अप्रैल और दो जून को भी आरोपी ने इसी तरह उसका यौन शोषण किया। बाद में जब निकाह की बात आई तो आरोपी ने उससे विवाह करने से इनकार कर दिया।
प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसके परिजनों ने युवक के परिवार से बात की तो उन्होंने भी निकाह से इनकार कर दिया और वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। किला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।