सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Woman Duped of rs1.07 Crore in Investment Scam Promising High Returns

UP: मेरठ में 1.07 करोड़ की ठगी: ब्याज के लालच ने महिला को बनाया शिकार, पहले भरोसा जीता, फिर बड़ी रकम लगवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 May 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र में ब्याज पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर महिला से करीब 1.07 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

UP: Woman Duped of rs1.07 Crore in Investment Scam Promising High Returns
जबलपुर में नए तरीके से ठगी की वारदात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र में ब्याज पर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक महिला से करीब 1 करोड़ 7 लाख 65 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पीड़िता रितु सिंह ने पल्लवपुरम थाने में दी शिकायत में बताया कि वह ग्रेटर अप्पू एन्क्लेव में किराये के मकान में रहती है। नवंबर 2025 में उसकी मुलाकात कॉलोनी में रहने वाली रेनू तोमर नामक महिला से हुई, जिसने खुद को वित्त का काम करने वाली बताते हुए व्यापार में पैसा लगाने पर अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:UP: अगवा कर छात्रा का कत्ल, चेहरा और हाथ जलाया, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका; युवती के 'दोस्त' ने कबूल किया ये सच

पहले भरोसा जीता, फिर बड़ी रकम लगवाई
पीड़िता के अनुसार शुरुआत में आरोपी महिला ने थोड़ी राशि पर लाभ देकर उसका विश्वास जीत लिया। इसके बाद उसे अधिक धन लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

आरोप है कि पीड़िता ने अपने और परिवार के खातों से धन निकालकर, नकदी तथा आभूषण गिरवी रखकर करीब 1 करोड़ 7 लाख 65 हजार रुपये आरोपी और उसके बताए खातों में भेज दिए। कुछ समय तक आरोपी लाभांश देती रही, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया और बहाने बनाने लगी।

साथियों के नंबर देकर पल्ला झाड़ा
रितु सिंह का आरोप है कि जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी महिला ने अपने कुछ अन्य साथियों के नंबर देकर उनसे बात करने को कहा। जब पीड़िता ने उन लोगों से संपर्क किया तो उन्होंने खुद को पहचानने से ही इनकार कर दिया। पीड़िता के अनुसार जब उसने सख्ती दिखाई तो आरोपी पक्ष की ओर से धमकी मिलने लगी और रकम लौटाने से साफ मना कर दिया गया।

गिरोह बनाकर कई लोगों से ठगी की आशंका
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से गिरोह बनाकर कई लोगों को इसी तरह ठगने का काम किया है। मामले में पीड़िता ने सभी लेनदेन से जुड़े प्रमाण पुलिस को सौंप दिए हैं और रेनू तोमर, हिमांशु, कशिश और करन मलिक को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया है।

क्षेत्राधिकारी दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed