फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women from the group will teach the lesson of self-reliance from village to village.

Shamli News: समूह की महिलाएं गांव-गांव पढ़ाएंगी आत्मनिर्भरता का पाठ

Fri, 25 Sep 2026 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 25 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Women from the group will teach the lesson of self-reliance from village to village.
शामली। जिले में स्वयं सहायता समूहों से करीब 70 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। समूहों के माध्यम से महिलाएं अलग-अलग तरह के उत्पाद तैयार कर उनकी बिक्री कर रही हैं और अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं। अब इन समूहों से जुड़ी सफल महिलाएं दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेंगी। इसके लिए 28 सितंबर से गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शामली की मनोरमा, रीता और पूजा तथा थानाभवन की अनिता, सोनिया और बलकिशन समूह से जुड़कर हर माह 50 हजार से एक लाख रुपये तक के उत्पाद बेचकर आय अर्जित कर रही हैं। कोई सौंदर्य उत्पाद तैयार कर रहा है तो कोई तिरंगे और अचार बनाकर बेच रहा है। इन महिलाओं ने समूह से जुड़कर स्वरोजगार को अपनाया और अपनी आमदनी का जरिया बनाया है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान सफल समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने अनुभव अन्य महिलाओं के साथ साझा करेंगी। उन्हें समूह से जुड़ने, उत्पाद तैयार करने और उनकी बिक्री के माध्यम से आय अर्जित करने की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें रोजगार और आय के अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआरएलएम के मैनेजर पंकज कुमार ने बताया कि सफल समूहों से जुड़ी इन महिलाओं के माध्यम से गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा। 28 सितंबर से अभियान की शुरुआत होगी। प्रथम चरण में शामली के लिलोन, थानाभवन और ऊन में अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद जिले के अन्य स्थानों पर भी अभियान पहुंचाया जाएगा। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed