{"_id":"6a0a0f2c8f439e91710c6147","slug":"young-man-injured-in-monkey-attack-treated-in-hospital-shamli-news-c-26-1-sal1002-165659-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बंदरों के हमले में युवक घायल, अस्पताल में कराया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बंदरों के हमले में युवक घायल, अस्पताल में कराया उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 18 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांधला। गांव ब्रह्मखेड़ा निवासी भूरा अपने घर के आंगन में घरेलू कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक बंदरों का एक झुंड मकान की छत पर आ गया। झुंड में शामिल एक बंदर ने भूरा पर हमला बोल दिया, जिससे वह घायल हो गया।
युवक के शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और डंडों से बंदरों को वहां से भगाया। परिजन घायल युवक को लेकर नगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने संक्रमण से बचाव के लिए एंटी रेबीज का इंजेक्शन भी लगाया। नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आवारा बंदरों और कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग इनका शिकार होकर घायल हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा बंदरों और कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।