फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Congress workers organised a bike rally to create awareness on 'Save the Vote, Save the Country'.

Shravasti News: कांग्रेसियों ने निकाली वोट बचाओ, देश बचाओ जागरूकता बाइक रैली

Sun, 25 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 25 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Congress workers organised a bike rally to create awareness on 'Save the Vote, Save the Country'.
श्रावस्ती। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से रविवार को जिलाध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी के नेतृत्व में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। रैली बंठीहवा चौराहे से लक्ष्मनपुर बाजार तक निकाली गई। इस दौरान लोगों को मताधिकार के महत्व और निष्पक्ष चुनाव के प्रति जागरूक किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की ताकत से जनता अपनी सरकार चुनती है। इसलिए मतदाता सूची में पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव जरूरी हैं। कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता का वोट लोकतंत्र की असली ताकत है। प्रत्येक नागरिक के मत की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगे। इस मौके पर असलम खान, मुजीबुर रहमान, यशोदानंदन शर्मा और इमरान मलिक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed